खराब एटीएम से बंदे ने कर दिया खेल: निकाल लिये 9 करोड़ रुपए, प्राइवेट जेट में सैर, दोस्तों के भरे बिल

<p><em><strong>सोचिए अगर आपके अकाउंट में 10 हजार रुपए भी न हो और आप जब भी एटीएम यूज करें तो अनगिनत करेंसी निकले! जी हां, यह एक सपना नहीं ब्लकि एक शख्स के साथ उस समय हुआ जब वह एटीएम से पैसे निकालने गया।</strong></em></p>

खराब एटीएम से बंदे ने कर दिया खेल: निकाल लिये 9 करोड़ रुपए, प्राइवेट जेट में सैर, दोस्तों के भरे बिल
19-07-2023 - 08:22 AM
21-04-2026 - 12:04 PM

एक शख्स उस समय दंग रह गया जब खाते में पैसे न होने के बावजूद भी एटीएम लगातार कैश निकालने लगा। दरअसल, यह मामला ऑस्ट्रेलिया का है जहां एटीएम के टेक्निकल फॉल्ट की वजह से एक शख्स ने जमकर अय्याशी की। हालांकि, बाद में खुद ही उसने मीडिया के सामने सच्चाई बता ई, जिसके बाद उसे जेल भेज दिया गया।  
एक रिपोर्ट के मुताबिक, डैन सांडर्स नाम के शख्स ने बताया कि वो 2011 में दोस्तों संग पार्टी के लिए गया था। वहां एक एटीएम से करीब 10 हजार रुपये निकालने की कोशिश की लेकिन खाते में कैश न होने की वजह से उसे ट्रांसजैक्शन कैंसल का मैसेज दिखा।  ऐसे में डैन ने अपने क्रेडिट अकाउंट से डेबिट अकाउंट में पैसे ट्रांसफर किए लेकिन फिर भी पैसे नहीं निकले। जिसके बाद फिर से पैसे निकालने की कोशिश करने लगा और उसे कैश मिल गया। 
तकनीकी गड़बड़ी से लगी लाॅटरी
एटीएम में ट्रांसजैक्शन कैंसल शो होने के बाद ही कैश निकलता देख डैन हैरान रह गया और इसके बाद उसने 2 से 3 बार फिर कोशिश की और हर बार उसे कैश मिलता गया जिसके बाद उसने पैसे निकालने का सिलसिला जारी रखा और ऐसा वह लगातार 5 महीनें तक करता रहा। एटीएम में टेक्निकल ग्लिच की वजह से डैन ने 5 महीने में 9 करोड़ रुपये से ज्यादा कैश निकाल मौज-मस्ती की। 
आधी रात के बाद मिलती रकम
वह रोजाना रात 12 से 2 बजे के बीच कैश निकलवाता क्योंकि, एटीएम 12 से 3 बजे के बीच बैंक नेटवर्क से डिस्कनेक्ट हो जाता था। इतना ही नहीं, डैन ने बैंक में भी फोन करके पूछा था कि उसके अकाउंट में कोई गड़बड़ तो नहीं। जब बैंक ने ही कहा कि सब ठीक है तो वह और बेफिक्र हो गया और  धड़ल्ले से पैसे निकालता रहा और दोस्तों संग प्राइवेट जेट में घूमने लगा लेकिन एक दिन उसने खुद मीडिया के सामने इस बात का खुलासा कर दिया। इसके चलते पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। हालांकि साल 2016 में जेल से बाहर आने के बाद डैन ने फिर से बारटेंडर की नौकरी शुरू कर दी। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।