अपने ही आतंकी जाल में फंसा पाकिस्तान...कट्टरपंथी टीटीपी वर्कर्स ने सैन्य अफसरों को बनाया बंधक

<p><em><strong>आतंकवाद नाम के अपने ही एजेंडे में बेबस नजर आ रहा है। उत्तर-पश्चिमी पाकिस्तान यानी खैबर पख्तूनख्वा के</strong></em> <em><strong>बन्नू में एक काउंटर टेररिज्म सेंटर पर रखे गए कट्टरपंथी संगठन टीटीपी के कार्यकर्ताओं ने कब्जा कर लिया है और वहां के अधिकारियों को बंधक बना रखा है।&nbsp;</strong></em></p>

अपने ही आतंकी जाल में फंसा पाकिस्तान...कट्टरपंथी टीटीपी वर्कर्स ने सैन्य अफसरों को बनाया बंधक
20-12-2022 - 07:20 AM
21-04-2026 - 12:04 PM

तालिबान पाकिस्तान को नाकों चने चबवा रहा है। कई घंटों के बाद भी पाकिस्तान अपने काउंटर टेररिज्म सेंटर को टीटीपी के गढ़ से आजाद नहीं करा सका। पाकिस्तानी मिलिट्री के कई बड़े अफसर तहरीक ए तालिबान पाकिस्तान के कब्जे में हैं। पाकिस्तान टीटीपी से बातचीत करने की लगातार कोशिश कर रहा है, लेकिन इस मामले में बात आगे नहीं बढ़ी है। 
गौरतलब है कि उत्तर-पश्चिमी पाकिस्तान यानी खैबर पख्तूनख्वा के बन्नू में एक काउंटर टेररिज्म सेंटर में रात भर में हिरासत में लिये गए कई टीटीपी कार्यकर्ताओं ने पूरे सेंटर को ही बंधक बना लिया। टीटीपी के इन कार्यकर्ताओं ने पाकिस्तानी सुरक्षा एजेंसियों के कई अफसरों को ही कैद कर लिया।
इलाका घेरा, हालात तनावपूर्ण
सोमवार को इलाके के आस-पास स्थिति तनावपूर्ण है और पाकिस्तान पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों ने छावनी क्षेत्र की घेराबंदी कर दी है। इन्होंने आस-पास के निवासियों को घर के अंदर रहने के लिए कहा है। इलाके में इंटरनेट और मोबाइल फोन सेवाएं भी बंद कर दी गई हैं। 
खैबर पख्तूनख्वा के मुख्यमंत्री  के विशेष सहायक बैरिस्टर मुहम्मद अली सैफ ने कहा कि स्थिति नाजुक बनी हुई है और अभी तक कोई सफलता नहीं मिली है। उन्होंने यह भी कहा कि बन्नू परिसर में आतंकवादियों द्वारा एक सुरक्षा अधिकारी की हत्या कर दी गई थी। बाद में एक ट्वीट में सैफ ने स्पष्ट किया कि सरकार आतंकियों की कोई भी मांग पूरी नहीं करेगी। 
बंदूक की नोक पर रखे अधिकारी
पाकिस्तान की वेबसाइट डॉन के अनुसार एक वीडियो क्लिप भी वायरल हुई, जिसमें कथित तौर पर एक टीटीपी कार्यकर्ता बंदूक की नोक पर एक सुरक्षा अधिकारी को पकड़े हुए है। टीटीपी के इन वर्करों ने अफगानिस्तान के लिए ‘सुरक्षित मार्ग’ की मांग की और मांग पूरी न होने पर गंभीर परिणाम भुगतने की चेतावनी दी।  
 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।