कर्नाटकः चौथी क्लास के छात्र को टीचर ने फावड़े से मारा, पहली मंजिल से फेंका, मौत
<p><em><strong>गडक जिले के हगली गांव के आदर्श प्राथमिक विद्यालय में कॉन्ट्रैक्ट टीचर मुथप्पा ने चौथी क्लास के छात्र भरत की फावड़े से पिटाई की। फिर उसे बालकनी से फेंक दिया। </strong></em></p>
कर्नाटक के एक स्कूल एक चौथी क्लास में पढ़ने वाले छात्र की टीचर की पिटाई से मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक, टीचर ने 10 साल के छात्र की पहले बुरी तरह से पिटाई की, उसे फावड़ा मारा फिर स्कूल के पहली मंजिल की बालकनी से धक्का दे दिया। गंभीर हालत में बच्चे को अस्पताल में दाखिल कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने बच्चे के परिवार की शिकायत पर आरोपी टीचर के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। फिलहाल आरोपी टीचर फरार है।
गडक जिले के एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी शिवप्रकाश देवराजू ने मीडिया को बताया कि मामला राज्य के उत्तरी हिस्से में हगली गांव के आदर्श प्राथमिक विद्यालय का है. आरोप है कि स्कूल में कॉन्ट्रैक्ट टीचर मुथप्पा ने चौथी क्लास के छात्र भरत को फावड़े से पहले घायल किया. फिर उसे बालकनी से फेंक दिया।
पुलिस के मुताबिक, आरोपी टीचर ने छात्र भरत की मां की भी पिटाई की थी, जो स्कूल में एक शिक्षिका भी हैं। फिलहाल उनका स्थानीय अस्पताल में इलाज चल रहा है. पुलिस के मुताबिक, पिटाई का कारण पारिवारिक विवाद हो सकता है. फिलहाल पुलिस आरोपी टीचर की तलाश में जुटी है।
What's Your Reaction?