तूफान में डूब गया थाईलैंड का युद्धपोत, 31 नौसैनिकों की तलाश जारी

<p><em><strong>थाईलैंड का एक युद्धपोत समुद्री तूफान की वजह से पेट्रोलिंग के समय समुद्र में डूब गया। उसके 31 नौसैनिक लापता हैं, जिनकी खोज थाई मिलिट्री के फ्रिगेट्स और हेलिकॉप्टर कर रहे हैं। यह युद्धपोत देश के तट से 37 किलोमीटर दूर थाईलैंड की खाड़ी में था।&nbsp;</strong></em></p>

तूफान में डूब गया थाईलैंड का युद्धपोत, 31 नौसैनिकों की तलाश जारी
20-12-2022 - 07:15 AM
21-04-2026 - 12:04 PM

थाईलैंड के दक्षिण-पश्चिम तट से करीब 37 किलोमीटर दूर उनकी नौसेना का युद्धपोत एचटीएमएस सुखोथाई पेट्रोलिंग कर रहा था। इसी दौरान तेज तूफान आया, जिसकी वजह से वह डूब गया। इस युद्धपोत से 31 नौसैनिक लापता हैं, जिनकी खोज की जा रही है। खोज अभियान में रॉयल थाई नेवी के फ्रिगेट्स और हेलिकॉप्टर लगे हुए हैं। यह घटना रविवार यानी 18 दिसंबर 2022 की रात की है। 
सोमवार दोपहर तक इन लापता 31 लोगों का पता नहीं चला था, थाई नौसेना के प्रवक्ता एडमिरल पोगक्रोन्ग मोन्ट्राडपालिन ने यह जानकारी दी। जारी बयान में कहा गया है कि इस खोज अभियान में रॉयल थाई नेवी के दो हेलिकॉप्टर्स, नौसेना के दो फ्रिगेट्स और एक एंफिबियस शिप लगी हुई है। रॉयल एयरफोर्स ने भी बयान जारी करके कहा कि वह भी इस सर्च एंड रेस्क्यू अभियान में जुटे हैं लेकिन उन्होंने यह नहीं बताया कि उनके कितने विमान इसमें शामिल हैं। थाईलैंड के प्रधानमंत्री प्रयुत चान-ओ-चा ने कहा कि घटना की जांच के आदेश दे दिए गए हैं। 
कैसे हुआ हादसा
नौसेना ने बताया कि युद्धपोत की हालत तब खराब हुई जब उसके इलेक्ट्रॉनिक्स सिस्टम में तूफान के समय गड़बड़ी आ गई थी। इसकी वजह से युद्धपोत का ऑपरेटिंग सिस्टम बंद हो गया। उस पर से नियंत्रण खत्म हो गया। जब बचावकर्मी युद्धपोत के पास पहुंचे, उस समय समुद्र में लहरें तीन मीटर ऊपर उठ रही थीं। युद्धपोत आधा डूब चुका था। 
ऊंची लहरों के कारण नहीं हुआ रेैस्क्यू
कुछ रेस्क्यू बोट्स ऊंची लहरों की वजह से युद्धपोत तक नहीं पहुंच पा रही थीं. तब बचावकर्मियों ने लाइफ जैकेट पहनकर तीन किलोमीटर तैर कर उसके पास पहुंचे. फिर कुछ लोगों को हेलिकॉप्टर से लिफ्ट कराया। इस समय थाईलैंड के दक्षिणी इलाके में समुद्री तूफान आया है, जिससे कुछ इलाकों में समुद्री बाढ़ भी आई है.

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।