ये थे श्रद्धा के आखिरी शब्द, मौत से कुछ देर पहले की चैट आई सामने
<p><em><strong>श्रद्धा को नहीं पता था कि यह उसकी आखिरी चैट होगी। श्रद्धा ने अपने दोस्त को लिखे मैसेज में कहा था, ‘आई हैव गाॅट न्यूज’ यानी मेरे पास खबर है। श्रद्धा ने इसके बाद एक और मैसेज किया है, इसमें उसने लिखा है कि मैं किसी चीज में बहुत व्यस्त हूं।</strong></em></p>
श्रद्धा की मौत से पहले की आखिरी चैट सामने आई है। यह 18 मई यानी मौत से कुछ घंटों पहले की ही है। श्रद्धा ने शाम 4.34 बजे अपने दोस्त को मैसेज किया था। लेकिन श्रद्धा को नहीं पता था कि यह उसकी आखिरी चैट होगी। श्रद्धा ने अपने दोस्त को लिखे मैसेज में कहा था, ‘आई हैव गाॅट न्यूज’ यानी मेरे पास खबर है। श्रद्धा ने इसके बाद एक और मैसेज किया है, इसमें उसने लिखा है कि मैं किसी चीज में बहुत व्यस्त हूं।
शाम के बाद नहीं दिया जवाब
उसी दिन शाम 6ः29 बजे उसकी दोस्त ने पूछा कि क्या खबर है। हालांकि, इस पर श्रद्धा ने कोई जवाब नहीं दिया। इसके बाद उसके दोस्त ने कई बार कोशिश की लेकिन श्रद्धा ने कोई जवाब नहीं दिया।
आफताब ने भी नहीं दिया मैसेज का जवाब
बाद में 15 सितंबर को शाम 4ः35 बजे दोस्त ने आफताब को पत्र लिखा और पूछा कि भाई क्या हुआ? तुम कहां हो। तुमसे बात करनी है। श्रद्धा से कहो कि वो बात करे। लेकिन, आफताब ने इस पर कोई जवाब नहीं दिया। इसके बाद दोस्त ने आफताब को शाम 5 बजे कॉल भी की लेकिन आफताब ने जवाब नहीं दिया।
मैसेज देखकर जवाब नहीं दिया
24 सितंबर को दोस्त ने श्रद्धा को मैसेज किया और पूछा कि तुम कहां हो. तुम सुरक्षित तो हो? इसके बाद श्रद्धा के दोस्त को आशंका हुई कि उसके साथ कुछ गलत हुआ है। श्रद्धा के दोस्त ने बताया कि श्रद्धा की चैट में 24 सितंबर का मैसेज सीन हुआ था लेकिन कोई जवाब नहीं दिया गया।
आरोप है कि आफताब ने श्रद्धा की गला दबाकर हत्या की थ। इसके बाद उसने श्रद्धा के शव के 35 टुकड़े किए। अगले दिन उसने फ्रिज खरीदा। इसी फ्रिज में आफताब ने श्रद्धा के शव के टुकड़ों को रखा था। वह रोज रात में एक टुकड़े को महरौली जंगल में फेंकने के लिए जाता था। आफताब श्रद्धा की हत्या के बाद भी उसी फ्लैट में रहता रहा।
What's Your Reaction?