पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के चेयरमैन रमीज राजा की छुट्टी...नजम सेठी संभालेंगे जिम्मेदारी

<p><em><strong>पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के चेयरमैन रमीज राजा को बर्खास्त कर दिया गया है। उनकी जगह नजम सेठी को बोर्ड की जिम्मेदारी मिलने वाली है। पाकिस्तान क्रिकेट से जुड़े सूत्रों ने यह जानकारी दी है।</strong></em></p>

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के चेयरमैन रमीज राजा की छुट्टी...नजम सेठी संभालेंगे जिम्मेदारी
22-12-2022 - 12:36 PM
21-04-2026 - 12:04 PM

ऐसा माना जा रहा है कि रमीज को टीम के खराब प्रदर्शन के कारण हटाया गया है। हालांकि कुछ क्रिकेट पंडित इसे तख्तापलट से भी जोड़ रहे हैं। हाल ही में इंग्लैंड ने तीन टेस्ट मैचों की सीरीज में पाकिस्तान को उसके घर में 3-0 से क्लीन स्वीप कर दिया था। तीसरे टेस्ट को मेहमान टीम ने 8 विकेट से जीता था।

इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज गंवाने के बाद पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम और च्ब्ठ चेयरमैन रमीज राजा दोनों की कुर्सी खतरे में थी। राजा को बर्खास्त कर दिया गया है। बाबर को अभी और मौका दिया जा सकता है।
इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज गंवाने के बाद पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम और पीसीबी चेयरमैन रमीज राजा दोनों की कुर्सी खतरे में थी। राजा को बर्खास्त कर दिया गया है। बाबर को अभी और मौका दिया जा सकता है।
सरकार बदलने के बाद से ही थी बर्खास्तगी की आशंका
पाकिस्तान का प्रधानमंत्री वहां के क्रिकेट बोर्ड का पैट्रन होता है। आम तौर पर सरकार बदलने के साथ पीसीबी का चेयरमैन भी बदल दिया जाता है। इमरान खान के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पास होने के बाद उनकी सरकार गिर गई थी। इसके बाद शहबाज शरीफ पाकिस्तान के प्रधानमंत्री बने थे। उसी समय से आशंका जताई जा रही थी कि रमीज राजा के बतौर पीसीबी चेयरमैन गिने-चुने दिन ही बचे हैं। हालांकि तब रमीज कुर्सी बचाने में कामयाब रहे थे।
इमरान खान के करीबी हैं रमीज
पाकिस्तान के पूर्व कप्तान और कमेंटेटर रमीज राजा को पाक के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान का करीबी माना जाता है। उन्हें इमरान खान ने ही पीसीबी का चेयरमैन बनाया था। इमरान खान की कप्तानी में पाकिस्तान ने 1992 में वनडे वर्ल्ड कप खिताब जीता था। राजा उस टीम का हिस्सा थे। बाद में वे भी इमरान की तरह पाकिस्तान क्रिकेट टीम के कप्तान बने थे।
बीसीसीआई से भी खराब हो रहे थे रिश्ते
रमीज राजा के कार्यकाल के दौरान भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के साथ च्ब्ठ के रिश्ते लगातार खराब हो रहे थे। बीसीसीआई सचिव जय शाह ने हाल ही में कहा था कि भारतीय टीम एशिया कप खेलने अगले साल पाकिस्तान नहीं जाएगी और यह टूर्नामेंट पाकिस्तान से बाहर कराया जाएगा। इसके बाद रमीज ने धमकी दी थी कि अगर एशिया कप पाकिस्तान से बाहर शिफ्ट होता है तो पाकिस्तान की टीम टूर्नामेंट का बहिष्कार कर देगी। उन्होंने अगले साल अक्टूबर-नवंबर में भारत में होने वाले वनडे वर्ल्ड कप के बहिष्कार की धमकी भी दी थी।
 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।