हमीरपुर के प्रीतम को चित्त किया तो दिल्ली पूनम पर बरसे बेशुमार इनाम

हमीरपुर के प्रीतम को चित्त किया तो दिल्ली पूनम पर बरसे बेशुमार इनाम
25-09-2022 - 10:05 AM
21-04-2026 - 12:04 PM

हरदोई जिले के माधौगंज क्षेत्र के बांसा गांव में जल विहार मेले में दंगल का आयोजन किया गया। इस दंगल में देश के कई राज्यों के करीब 65 पहलवान जुटे लेकिन सबसे ज्यादा चर्चित रहा दिल्ली की महिला पहलवान पूनम पांडेय का पुरुष पहलवान से मुकाबला। पूनम ने अपने से भारी पुरुष पहलवान को चित्त किया तो लोग तालियां बजाने को मजबूर हो गए और इनामों की बरसात कर दी।
महिला पहलवान देखने जुटे हजारों ग्रामीण
इस क्षेत्र में लोग कुश्ती के काफी शौकीन है और यही कारण है कि जब दंगल का आयोजन हुआ तो इसको देखने के लिए आसपास के दर्जनों गांव के हजारों लोग जुटे। जैसे ही महिला पहलवान पूनम पांडे अखाड़े में उतरीं लोगों ने तालियां बजाकर उनका जोरदार स्वागत किया लेकिन दूसरी कोई महिला पहलवान ना होने की वजह से एक बार लगा कि उनकी कुश्ती नहीं हो पाएगी। ऐसे में पूनम ने पुरुष पहलवानों को लडऩे की चुनौती दे डाली। हमीरपुर के पहलवान प्रीतम ने पूनम की चुनौती स्वीकारी और अखाड़े में उतर गये।
कुश्ती शुरू होने से पहले लोगों को यह लग रहा था कि प्रीतम भारी पड़ेगा लेकिन पूनम ने शुरू से ही दबाव बनाया और फिर धोबी पाट दांव से प्रीतम पहलवान को चित्त कर दिया। दंगल में मौजूद हजारों लोगों ने तालियों बजाकर पूनम का अभिनन्दन किया और हजारों रुपये इनाम दिया।


 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।