हाफिज सईद के प्रत्यर्पण के मूड में नहीं पाकिस्तान, भारत ने यूं ही नहीं चली चाल, समझें पूरा खेल

<p>लश्कर सरगना हाफिज सईद पर पाकिस्तान बुरी तरह से फंसता दिख रहा है। भारत ने साफ कर दिया है कि रिश्ते सुधारने हैं तो हाफिज सईद को उसे लौटाना होगा। वहीं हाफिज सईद इससे बचता दिख रहा है। हाफिज सईद के खिलाफ भारत में कई मामले दर्ज हैं और एनआईए जांच कर रही है।</p>

हाफिज सईद के प्रत्यर्पण के मूड में नहीं पाकिस्तान, भारत ने यूं ही नहीं चली चाल, समझें पूरा खेल
30-12-2023 - 10:57 AM
21-04-2026 - 12:04 PM

भारत ने मुंबई पर 26/11 को हुए आतंकी हमले के मास्टरमाइंड हाफिज सईद को पाकिस्तान से मांगा है। भारत सरकार ने आधिकारिक रूप से पाकिस्तान से कहा है कि वह हाफिज सईद का प्रत्यर्पण कर दे। लश्कर-ए-तैयबा के संस्थापक हाफिज सईद के खिलाफ एनआईए ने कई मामले दर्ज किए हैं। भारत ने पाकिस्तान से कहा है कि हाफिज सईद से कई मामलों में पूछताछ किया जाना है और ट्रायल में शामिल होना है, इसलिए वह लश्कर सरगना को सौंप दे। हाफिज सईद पर कश्मीर में आतंकी फंडिंग का भी मामला चल रहा है। भारतीय सूत्रों का कहना है कि पाकिस्तान ने अभी तक भारत के अनुरोध का जवाब नहीं दिया है। भारत अब इसे फिर से पाकिस्तान से उठाने जा रहा है।

पाकिस्तान में 8 फरवरी को आम चुनाव
वश्लिेषकों का कहना है कि भारत ने पाकिस्तान से इस मौके पर हाफिज सईद के प्रत्यर्पण की यह मांग यूं ही नहीं की है। दरअसल, पाकिस्तान में 8 फरवरी को आम चुनाव होने वाले हैं। इस चुनाव में हाफिज सईद की पार्टी भी उतर रही है। हाफिज का बेटा भी लाहौर से चुनाव लड़ने जा रहा है। पाकिस्तान में होने वाले इस चुनाव में नवाज शरीफ का जीतना तय माना जा रहा है। नवाज शरीफ को पाकिस्तान के वर्तमान आर्मी चीफ असीम मुनीर का पूरा समर्थन हासिल है। इस बीच नवाज शरीफ लगातार भारत के साथ रिश्ते सुधारने की बात कर रहे हैं। यही नहीं वह पीएम मोदी और पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहाली वाजपेयी की यात्रा का भी जिक्र कर चुके हैं।
भारत से बातचीत को गिड़गिड़ा रहा पाकिस्तान
माना जा रहा है कि कंगाल हो चुका पाकिस्तान भारत में आम चुनाव के बाद एक बार फिर से बातचीत के लिए गिड़गिड़ा सकता है। भारत ने इसी को ध्यान में रखते हुए अब हाफिज सईद की मांग कर डाली है। भारत ने साफ कर दिया है कि अगर पाकिस्तान को बातचीत फिर से शुरू करना है तो उसे हाफिज सईद को नई दिल्ली को सौंपना होगा। भारत और पाकिस्तान के बीच प्रत्यर्पण संधि नहीं है और यही वजह है कि पाकिस्तान ऐसा करने से आसानी से बच जाता है। इससे पहले साल 2018 में भी भारत ने इसी तरह का अनुरोध पाकिस्तान से किया था।

हाफिज की देश में मौजूदगी को झुठला नहीं पा रहा
भारत ने पाकिस्तान से मुंबई आतंकी हमलों की जांच में सहयोग के तहत हाफिज सईद को मांगा था। तब भी पाकिस्तान ने कोई जवाब नहीं दिया था। भारत ने कहा था कि मुंबई हमलों की प्लानिंग पाकिस्तान में रची गई थी और इसलिए इस्लामाबाद भारत को जांच में सहयोग करे। हाफिज सईद को संयुक्त राष्ट्र ने आतंकी घोषित कर रखा है। पाकिस्तान हाफिज की देश में मौजूदगी को झुठला नहीं पा रहा है क्योंकि वह 11 साल जेल की सजा काट रहा है। अमेरिका और यूरोपीय संघ ने भी हाफिज को आतंकी घोषित कर रखा है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।