मौसम विभाग का येलो अलर्ट जारी 4 जिलों में होगी बारिश, 6 जिलों में कोहरा करेगा बेहाल
<p>मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश के उत्तरी एवं पूर्वी जिलों में पिछले 24 घंटे के दौरान घना कोहरा दर्ज किया गया। सीकर में भी शुक्रवार को घना कोहरा छाये रहने से आम जन जीवन प्रभावित नजर आया।</p>
मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश के उत्तरी एवं पूर्वी जिलों में पिछले 24 घंटे के दौरान घना कोहरा दर्ज किया गया। सीकर में भी शुक्रवार को घना कोहरा छाये रहने से आम जन जीवन प्रभावित नजर आया। सुबह दस बजे तक कोहरा छाये रहने से लोगो को परेशानी का सामना करना पडा तो ठिठुरन भरी सर्दी के चलते लोग सुबह सुबह चाय पान की दुकानों पर अलाव तापते हुए भी नजर आए। पिछले 24 घंटों में मौसम शुष्क रहा लेकिन कहीं भी बारिश नहीं हुई। विभाग ने अगले 24 घंटों के लिए भी 6 जिलों में घने कोहरे का अलर्ट जारी किया है।
इन 6 जिलों में आया येलो अलर्ट
मौसम विभाग ने 30 दिसंबर के लिए घने कोहरे का येलो अलर्ट जारी किया है। 6 जिलों के येलो अलर्ट में भरतपुर, धौलपुर, झुंझुनू, करौली, चूरू और नागौर के लिए अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुसार आसमान मुख्यतः साफ रहेगा लेकिन इन जिलों में घना कोहरा छाया रहेगा।
What's Your Reaction?