सोनिया गाँधी की तबियत ख़राब, दिल्ली के गंगाराम अस्पताल में भर्ती
<p>कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी को वायरल श्वसन संक्रमण के कारण बुधवार को गंगाराम अस्पताल में भर्ती कराया गया है।</p>
सर गंगाराम अस्पताल के अध्यक्ष (प्रबंधन बोर्ड) डॉ. अजय स्वरूप के अनुसार कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी को सांस की समस्या के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया था।आगे उन्होंने बताया कि सोनिया गांधी को डॉ. अरूप बसु और उनकी टीम की देखरेख में श्वसन चिकित्सा विभाग में रखा गया है। उन्हें वायरल श्वसन संक्रमण की निगरानी और उपचार के लिए भर्ती कराया गया है।
कांग्रेस सूत्रों के अनुसार सोनिया गांधी की तबियत मंगलवार से खराब थी जिस कारण राहुल गांधी और प्रियंका गांधी उत्तर प्रदेश में ‘भारत जोड़ो यात्रा’ के प्रवेश के सात किलोमीटर चलने के बाद मंगलवार शाम दिल्ली लौट आए। आज राहुल गांधी उत्तर प्रदेश में यात्रा से जुड़ गए हैं। वहीं प्रियंका गांधी देखभाल के लिए दिल्ली में हैं।
अन्य खबरों के लिए यहाँ क्लिक करें :
केंद्र सरकार ने सम्मेद शिखर जी पर ट्यूरिस्ट प्लेस का दर्जा वापस ले उसे पुनः तीर्थ स्थल घोषित किया
What's Your Reaction?