सुबह से भूकंप के 35 झटके झेल चुके तुर्की में फैला दहशत का माहौल ,22 घायल एक की हालत गंभीर
<p><em><strong>पश्चिमी तुर्की में आज सुबह भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए हैं। रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 6.0 मापी गयी है। भूकंप का केन्द्र देश के सबसे बड़े शहर इस्तांबुल से लगभग 210 किलोमीटर दूर दुजसे प्रांत के गोलकाया शहर में था। आज तड़के चार बजकर आठ मिनट पर भूकंप के तेज झटके महसूस किए गस। इसके अलावा इस्तांबुल, राजधानी अंकारा और देश के अन्य हिस्सों में भूकंप के झटके महसूस किए गए। आज तड़के से लेकर अभी तक 35 झटके महसूस किए गए हैं।</strong></em></p>
भूकंप प्रभावित इलाकों में बिजली काटी,लोगों में भय
सूत्रों के अनुसार भूकंप के तेज झटके महसूस करने पर लोग नींद में अपने घरों से बाहर निकल आए। भूकंप के झटके के बाद प्रभावित इलाकों में बिजली काट दी गई। गृह मंत्री सुलेमान सोयलू के अनुसार भूकंप के झटके महसूस करने पर घरों से बाहर भागने के दौरान घायल होने से 22 लोगों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज के लिए भर्ती किया गया है। भूकंप के तेज झटके महसूस करने पर कई लोग घबराहट में बालकनी या खिड़कियों से कूद गए जिससे उन्हें चोटें आई हैं। उनमें से एक की हालत गंभीर थी। एहतियात के तौर पर स्कूलों को बंद कर दिया गया है।
नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के हवाले से दी गई जानकारी के मुताबिक झटके 6 बजकर 38 मिनट पर महसूस किए गए। भूकंप की गहराई जमीन से 10 किमी नीचे थी। 1999 में भी इसी शहर में भूकंप का केंद्र दुजसे प्रांत के गोलकाया में आया जोकि इस्तांबुल से 200 किलोमीटर दूर है। उसकी तीव्रता 7.2 थी, जिसमें 845 लोगों की मौत हो गई थी।
इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता में भी सोमवार को भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए थे। रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 5.6 मापी गई थी। इस भूकंप में अब तक करीब 270 लोगों की मौत हो गई है और हजार से ज्यादा लोग घायल है।
What's Your Reaction?