आफताब देता था धमकी और मुंबई पुलिस को श्रद्धा ने इसकी लिखित में शिकायत भी की थी
<p><em><strong>श्रद्धा मर्डर केस ने पूरी दुनिया को सकते में डाल रखा है, रोज़ नये-नये राज़ सामने आ रहे हैं जिसमें आफताब अमीन पूनावाला नाम के युवक ने उसके साथ लिव इन में रह रही श्रद्धा वॉकर का गला घोटकर कत्ल कर दिया और उसके बाद लाश के टुकड़े-टुकड़े कर दिल्ली के अलग-अलग इलाकों में फेंक दिए थे |</strong></em></p> <p> </p>
यह सब कुछ अचानक नहीं हुआ बल्कि श्रद्धा अपना यह 'अंजाम' पहले ही जानती थी। ये हम नहीं कह रहे बल्कि श्रद्धा ने खुद कहा है। दरअसल श्रद्धा ने साल 2020 में मुंबई के तुलिंज पुलिस स्टेशन में आफ़ताब पूनावाला की शिकायत दी थी जिसमें उसने ये सारी बातें कही थीं।
पहले भी कर चुका था मारने की कोशिश
एवरशाइन सिटी वसई पुलिस स्टेशन के नाम लिखी गई इस चिट्ठी में श्रद्धा लिखती है,"मिस श्रद्धा विकास वॉकर, उम्र 25, आफताब अमीन पूनावाला, उम्र 26 की रिपोर्ट करना चाहती हूं। श्रद्धा ने इसमें आफताब अमीन पूनावाला के नंबर् और पूरा पता भी लिखा था। श्रद्धा ने कहा कि वो मुझे गालियां देता है और मुझे पीटता है। आज उसने मेरा दम घोटकर मारने की कोशिश की और वह मुझे डराता है, ब्लैकमेल करता है कि वह मुझे मार डालेगा, मुझे जगह-जगह से काट डालेगा, वो मुझे पिछले 6 महीनों से मार रहा है.
छोड़ना चाहती थी आफ़ताब को पर डरती थी
श्रद्धा आगे लिखती है कि मुझमें पुलिस के पास जाने की हिम्मत नहीं है क्योंकि वह मुझे जान से मारने की धमकी देता। उसके माता-पिता जानते हैं कि वो मुझे पीटता है और मारने की कोशिश करता है। वो आगे लिखती है कि आफताब के परिवार वाले यह भी जानते हैं कि हम दोनों एक साथ रह रहे हैं और वो यहां हफ्ते में आया भी करते थे। मैं आज तक उनके साथ रही क्योंकि जल्द ही शादी करनी थी और उनके परिवार का आशीर्वाद था लेकिन अब से मैं उसके साथ रहने के लिए तैयार नहीं हूं। किसी भी तरह के शारीरिक नुकसान के बारे में सोचा जाना चाहिए क्योंकि वह मुझे ब्लैकमेल कर रहा है। वह मुझे कहीं भी देखता है तो मुझे चोट पहुंचाता है।
What's Your Reaction?