आरएसएस के सरसंघचालक डॉ. मोहनराव भागवत 25 से 29 जनवरी तक जयपुर प्रांत में करेंगे प्रवास
<p><em>राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक डॉ. मोहनराव भागवत जयपुर प्रांत के पांच दिवसीय प्रवास पर जयपुर आएंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार डॉ. भागवत 25 जनवरी को जयपुर पहुंचेंगे और 29 जनवरी तक रहेंगे। </em></p>
डॉक्टर भागवत 26 जनवरी को केशव विद्यापीठ जामड़ोली में विद्यालय के गणतंंत्र दिवस कार्यक्रम में शामिल होंगे और प्रातः ध्वाजारोहण करेंगे। वे 27 जनवरी को जयपुर प्रांत के विभाग स्तर के संघ कार्यकर्ताओं की बैठक लेंगे। इसी प्रकार 28 व 29 जनवरी को भी संघ के विभिन्न स्तर के कार्यकर्ताओं की बैठकों में शामिल होंगे। इस दौरान संघ के शताब्दी वर्ष की तैयारियों पर भी चर्चा करेंगे। बैठकों में समाज परिवर्तन की दिशा में चलने वाली गतिविधियों यथा कुटुम्ब प्रबोधन, ग्राम विकास, गोसेवा, सामाजिक समरसता और पर्यावरण पर भी मंथन होगा।
जयपुर प्रांत संघचालक महेन्द्र सिंह द्वारा प्रदत्त जानकारी के अनुसार सरसंघचालक का यह नियमित प्रवास है, जो दो वर्ष में एक बार प्रत्येक प्रांत में होता है। प्रवास के क्रम में प्रांत को वर्ष में एक बार सरसंघचालक और दूसरी बार सरकार्यवाह के प्रवास का सौभाग्य मिलता है। इस दौरान समाज परिवर्तन की दिशा में चल रहे विभिन्न कार्यों पर चर्चा होती है।
What's Your Reaction?