भारत, पाकिस्तान, श्रीलंका के बाद बांग्लादेश भी शामिल हुआ इस नये एशिया कप में..सोनिया अख्तर बच्चे के साथ आई भारत..!
<p><em>क्रिकेट के एशिया कप में भारत, पाकिस्तान, श्रीलंका, बांग्लादेश और अफगानिस्तान की टीमें शामिल होती रही हैं। लेकिन, इन देशों के बीच इश्क-विश्क और शादी के चक्कर में जिस तरह से महिलाओं की आवाजाही हो रही है, उसे देखकर मनोरंजक खबरों का चटखारा लेने वाले कहने लगे हैं कि यहां अलग ही एशिया कप चल रहा है।</em></p>
पहले पाकिस्तानी सीमा हैदर मय बच्चों के अवैध तरीके से सचिन नाम के शख्स के इश्क के चक्कर में भारत आई। फिर, भारत की अंजू थॉमस अपने बच्चों को छोड़कर अपने आशिक नसरुल्ला से मिलने पाकिस्तान पहुंच गयी। इस बीच खबर आई कि श्रीलंका की विग्नेश्वरी भारत आ गयी है। इसके बाद अब खबर आ रही है कि बांग्लादेश की सोनिया अख्तर भी भारत आ गयी है। हालांकि सोनिया का मामला कुछ अलग किस्म का है।
बांग्लादेश निवासी सोनिया एक साल के बेटे के साथ नोएडा आ गयी है। आरोप है कि ढाका में उसने एक युवक ने उससे शादी की थी। जो उसे छोड़कर भारत आ गया। युवक को ढूंढते हुए वह सोमवार को नोएडा पहुंची और महिला ने पुलिस को शिकायत दी है। एसीपी महिला सुरक्षा मामले की जांच कर रही हैं। महिला की पहचान सोनिया अख्तर के रूप में हुई है।
महिला थाने में दी शिकायत में ढाका निवासी महिला ने कहा है कि सौरभकांत तिवारी ने बांग्लादेश में 14 अप्रैल 2021 को उससे शादी की थी। आरोप है कि सौरभ उसे छोड़कर भारत आ गया। महिला बांग्लादेश से उसका पीछा करते हुए अपने एक साल के बच्चे के साथ नोएडा आ गई।
महिला का आरोप है कि सौरभ पहले से शादीशुदा था। पुलिस को दी जानकारी में महिला ने कहा है कि सौरभकांत जनवरी 2017 से दिसंबर 2021 तक ढाका के कल्टी मैक्स एनर्जी प्राइवेट लिमिटेड में नौकरी करता था।
महिला ने पुलिस को अपने व अपने बेटे के पासपोर्ट, वीजा और नागरिक कार्ड उपलब्ध कराए हैं। कमिश्नरेट पुलिस के मीडिया सेल का कहना है कि सौरभकांत तिवारी ने महिला के साथ शादी बांग्लादेश में की है। घटना स्थल बांग्लादेश का है। हालांकि इस प्रकरण की जांच एसीपी महिला सुरक्षा को दी गई है।
What's Your Reaction?