एलआईसी शेयर खरीदने को उमड़े लोग: किन वजहों से निवेशकों का जोश हाई
<p>पिछले एक महीने में एलआईसी के शेयरों में 17 फीसदी की तेजी आ चुकी है। पिछले 6 महीने में इसने 62 फीसदी का रिटर्न दिया है। आज भी इस बीमा शेयर में जबरदस्त तेजी देखी गई है।</p>
देश की सबसे बड़ी बीमा कंपनी, भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) के शेयर में सोमवार को नौ फीसदी तक दमदार रैली देखने को मिली है। बीएसई पर इंट्राडे में एलआईसी शेयर तूफानी तेजी के साथ 1,130 रुपये पर पहुंच गया। इस स्टॉक का 52-वीक हाई 1,175 रुपये और 52-वीक लो 530.20 रुपये है। हालांकि, एक बार 1130 रुपये का स्तर छूने के बाद इस बीमा स्टॉक में गिरावट आई। बाजार जानकारों का कहना है कि एलआईसी शेयर में जबरदस्त तेजी आने का कारण कंपनी को इनकम टैक्स डिपार्टमेंट से रिफंड मिलना और नई पॉलिसी का लॉन्च होना है।
पिछले कुछ समय से एलआईसी शेयर में तेजी देखी जा रही है। पिछले एक महीने में इस शेयर में 17.17 फीसदी की तेजी आई है। तीन महीने में यह शेयर 71 फीसदी तो एक साल में 75 फीसदी मुनाफा निवेशकों को दे चुका है। अगर हम बात साल 2024 की करें तो इस साल अब तक एलआईसी शेयर करीब 27 फीसदी चढ चुका है। पिछले कारोबारी सत्र यानी शुक्रवार को एलआईसी शेयर बीएसई पर 1039.40 रुपये के स्तर पर बंद हुआ था। आज यह तेजी के साथ 1081.40 रुपये पर खुला।
इसलिए आई तेजी
एलआई ने कंपनी ने ऐलान किया है कि उसे 21,740 करोड़ रुपये के रिफंड ऑर्डर मिले हैं। रिफंड 2012-2019 अवधि के लिए है। कंपनी ने 16 फरवरी को एक रेगुलेटरी फाइलिंग में कहा कि रिफंड की कुल राशि 25,464।46 करोड़ रुपये थी। हालांकि, इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने फरवरी में 21740.77 करोड़ रुपये जारी किए हैं। रिफंड मिलने से कंपनी के शेयरों को सहारा मिला है।
अमृतबाल नाम की नई पॉलिसी
एलआईसी ने 17 फरवरी को अमृतबाल नाम की एक नई पॉलिसी लॉन्च की है। यह एक नॉन-लिंक्ड, नॉन-पार्टिसिपेटिंग, इंडिविजुअल और सेविंग लाइफ इंश्योरेंस प्लान है। यह पॉलिसी उन माता-पिता के लिए है, जो लंबी अवधि में अपने बच्चों के हायर एजुकेशन के लिए निवेश करना चाहते हैं। इसमें मिनिमम एंट्री एज 30 दिन है और अधिकतम आयु 13 साल है। नए प्रोडक्ट लॉन्चिंग का असर भी शेयर पर हुआ है।
What's Your Reaction?