देश में ही यात्रा पर मिल सकता है एलटीए विदेश यात्रा तो टीडीएस ही कटेगाः सर्वोच्च न्यायालय

<p><strong><em>सर्वोच्च न्यायालय ने अपने एक फैसले में स्पष्ट किया है कि लीव ट्रेवल अलाउंस (एलटीए) यानी अवकाश यात्रा भत्ता देश में घरेलू यात्रा के लिए है ना कि विदेश यात्रा के लिए।</em></strong></p>

देश में ही यात्रा पर मिल सकता है एलटीए विदेश यात्रा तो टीडीएस ही कटेगाः सर्वोच्च न्यायालय
08-11-2022 - 08:44 PM
21-04-2026 - 12:04 PM

भारत के मुख्य न्यायाधीश उदय उमेश ललित की अध्यक्षता वाली सर्वोच्च न्यायालय की एक खण्डपीठ ने कहा है कि एलटीए या एलटीसी सिर्फ भारत में ही यात्रा करने के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है। यह  विदेश में यात्रा करने के लिए लागू नहीं है।

इसके अलावा सर्वोच्च न्यायालय ने सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक भारतीय स्टेट बैंक (SBI) के विरुद्ध एक महत्वपूर्ण फैसला सुनाते हुए कहा है कि कर्मचारियों की विदेश यात्रा के लिए एलटीए पर टीडीएस लगाया जाएगा क्योंकि देश के भीतर यात्रा के लिए छुट्टी यात्रा रियायत (LTC) की अनुमति है। सर्वोच्च न्यायालय ने दिल्ली हाई कोर्ट (Delhi High Court) के फैसले के खिलाफ एसबीआई द्वारा दायर उस याचिका पर फैसला दिया दिया जिसमें कहा गया था कि एसबीआई कर्मचारियों को LTA दावे के तहत मिली राशि पर छूट नहीं मिल सकती क्योंकि इन लोगों ने विदेशी यात्रा की थी।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।