त्योहारों का खूब आनंद उठाइये लेकिन सतर्क भी रहेंः पीएम मोदी

<p><em>&lsquo;देश में इस समय बहुत से लोग छुट्टियों के मूड में भी हैं। आप पर्वों का, इन अवसरों का खूब आनंद लीजिए, लेकिन थोड़ा सतर्क भी रहिए। आप भी देख रहे हैं कि दुनिया के कई देशों में कोरोना बढ़ रहा है। इसलिए हमें मास्क और हाथ धोने जैसी सावधानियों का और ज्यादा ध्यान रखना है।&#39; यह कहना है प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी। उन्होंने रविवार, 25 दिसंबर को &#39;मन की बात&#39; &nbsp;कार्यक्रम के दौरान देश को &nbsp;कोरोना के बढ़ते मामलों को लेकर सावधान रहने को कहा।</em></p>

त्योहारों का खूब आनंद उठाइये लेकिन सतर्क भी रहेंः पीएम मोदी
25-12-2022 - 05:18 PM
21-04-2026 - 12:04 PM

पीएम मोदी ने देशवासियों को इस दौर में सभी को सतर्क, सुरक्षित और सावधान रहने की सलाह देते हुए कहा, 'हम सावधान रहेंगे तो सुरक्षित भी रहेंगे और हमारे उल्लास में कोई रुकावट भी नहीं आएगी।' उल्लेखनीय है कि पीएम मोदी की यह सलाह ऐसे समय में आई है, जब चीन, जापान, दक्षिण कोरिया सहित दुनिया के कई देशों में कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों में बढ़ोतरी हुई है। इसी संदर्भ में पीएम मोदी ने पिछले दिनों केंद्र सरकार के वरिष्ठ मंत्रियों और शीर्ष अधिाकारियों के साथ एक उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक भी की थी।
बता दें कि भारत में पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के 227 नए मामले आए हैं जबकि उपचाराधीन मरीजों की संख्या बढ़कर 3,424 पर पहुंच गई। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के रविवार सुबह आठ बजे जारी आंकड़ों के मुताबित, भारत में संक्रमण के कुल मामलों की संख्या बढ़कर 4,46,77,106 हो गई है। वहीं, दो और मरीजों के जान गंवाने से देश में मृतकों की संख्या बढ़कर 5,30,693 पर पहुंच गई है। इनमें केरल द्वारा पुनर्मिलान किया गया मौत का एक मामला शामिल है। वहीं, पिछले 24 घंटे में महाराष्ट्र में कोरोना वायरस से एक व्यक्ति की मौत के समाचार हैं।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।