चम्बल-धौलपुर-भरतपुर वृहद पेयजल परियोजना आगे बढ़ी

<p><em><strong>सर्वे एवं डीपीआर कार्यों के लिए मुख्यमंत्री ने दी वित्तीय स्वीकृति&nbsp;</strong></em></p>

चम्बल-धौलपुर-भरतपुर वृहद पेयजल परियोजना आगे बढ़ी
20-10-2022 - 07:27 AM
21-04-2026 - 12:04 PM

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने चम्बल-धौलपुर-भरतपुर वृहद पेयजल परियोजना के तहत भरतपुर एवं धौलपुर जिलों में सर्वे एवं डीपीआर कार्यों के लिए 7.20 करोड़ रूपए की स्वीकृति दी है। इस परियोजना के पूर्ण होने पर शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल समस्या से निजात मिलेगी। साथ ही, सिंचाई के लिए भी पर्याप्त मात्रा में पानी उपलब्ध हो सकेगा।
उल्लेखनीय है कि गहलोत ने बजट 2022-23 में पेयजल की सुचारू उपलब्धता के लिए 3 हजार 106 करोड़ रुपये की चम्बल-धौलपुर-भरतपुर वृहद पेयजल परियोजना की घोषणा की थी। 14 सितंबर, 2022 को उक्त परियोजना के प्रथम फेज हेतु वित्तीय स्वीकृति जारी की गई थी।
गहलोत की इस स्वीकृति से परियोजना के सर्वे एवं डीपीआर कार्यों को गति मिलेगी। परियोजना के समयबद्ध रूप से पूर्ण होने पर दोनों जिलों में घरेलू नल कनेक्शन के कार्य भी पूर्ण हो सकेंगे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।