आबकारी नीति में बदलाव के जरिये घोटाले के आरोप में दिल्ली के उपमुख्यमंत्री सिसोदिया सहित 21 ठिकानों पर सीबीआई के छापे

NULL

आबकारी नीति में बदलाव के जरिये घोटाले के आरोप में दिल्ली के उपमुख्यमंत्री सिसोदिया सहित 21 ठिकानों पर सीबीआई के छापे
19-08-2022 - 09:38 AM
21-04-2026 - 12:04 PM

सेंट्रल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन (सीबीआई) ने आबकारी नीति के जरिए घोटाले की शंका के बीच दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीश सिसोदिया सहित 21 ठिकानों पर छापे मारे गये हैं। सिसोदिया ने भी अपने ट्विटर हैंडल से इस आशय की जानकारी साझा की है और कहा है कि सीबीआई की ओर से मेरे घर पर रेड डाली गई है, उनका स्वागत है। उन्होंने कहा कि जो भी अच्छा काम करता है, उसके विरुद्ध केंद्र सरकार इसी तरह की कार्रवाई करती है।

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भी ट्वीट कर कहा है कि आज दुनिया में दिल्ली के शिक्षा मॉडल की तारीफ हो रही है। अमरीकी अखबार में इस आशय की खबर प्रकाशित हुई है। इसके तुरंत बाद ही सीबीआई की रेड की गई है। ध्यान दिला दें कि केजरीवाल ने इसी वर्ष जून में प्रेस कॉन्फ्रेंस करके भी कहा था कि दिल्ली सरकार के मंत्री सत्येंद्र जैन के बाद मनीष सिसोदिया की भी गिरफ्तारी हो सकती है।

जानकारी यह भी मिली है कि सीबीआई ने न केवल सिसोदिया के घर पर बल्कि कई शराब ठेकेदारों और आबकारी विभाग के वर्तमान और पूर्व अधिकारियों के विरुद्ध सीबीआई की रेड डाली गई है। उल्लेखनीय है कि दिल्ली की आम आदमी पार्टी सरकार ने नई आबकारी नीति में सरकार को लाभ होगा, कहकर बदलाव किया गया लेकिन हुआ इसके विपरीत। दिल्ली सरकार को नई आबकारी नीति के कारण बीते वर्ष की तुलना में घाटा उठाना पड़ा। आरोप तो यह भी है कि इस नीति में सरकारी शराब की दुकानों की बजाय निजी ठेकेदारों को ही शराब के ठेके दिये गये। यही नहीं ब्लैक लिस्टेड ठेकेदारों को भी लाइसेंस दिये गये। यही नहीं ड़िस्काउंट की व्यस्था भी की गई। पूरे मामले को लेकर आज ही आम आदमी पार्टी की ओर  प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित  करके स्थिति को स्पष्ट करने का प्रयास किया जायेगा। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।