सियासी युद्ध समाप्त..! सचिन पायलट के पोस्टर में अशोक गहलोत की तस्वीर नए कयासों को हवा

<p><strong>Sachin Pilot and Ashok gehlot :&nbsp;<em>राजस्थान की कांग्रेस पार्टी में उठा सियासी तूफान क्या थमने की ओर है! सचिन पायलट के सोशल मीडिया अकाउंट पर जारी एक पोस्टर में अशोक गहलोत की तस्वीर से जमकर सियासी चर्चा हो रही है।</em></strong></p>

सियासी युद्ध समाप्त..! सचिन पायलट के पोस्टर में अशोक गहलोत की तस्वीर नए कयासों को हवा
17-04-2023 - 10:19 AM
21-04-2026 - 12:04 PM

पूर्व उपमुख्यंत्री सचिन पायलट के सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट किए गए पोस्टर के बाद राजस्थान के राजनैतिक गलियारों में नई चर्चा शुरू हो गई है। हर कोई यही पूछ रहा है कि क्या सचिन पायलट और अशोक गहलोत के बीच चल रहा सियासी युद्ध एक बार फिर थम गया है। क्या दोनों के बीच सुलह हो गई है। ऐसे सवाल इसलिए पूछे जा रहे हैं क्योंकि पायलट के सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट किए गए पोस्टर में अशोक गहलोत की फोटो छापी गई है।
पायलट के कार्यक्रम में गहलोत
17 अप्रेल को सचिन पायलट शाहपुरा और झुंझुनूं के खेतड़ी दौरे पर रहेंगे। इन कार्यक्रमों की सूचना का पोस्टर शेयर किया गया है। इसमें कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, प्रदेश प्रभारी सुखजिन्दर सिंह रंधावा के साथ मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और पीसीसी चीफ गोविन्द सिंह डोटासरा की तस्वीरें भी लगाई गई हैं।
अपनी सरकार के खिलाफ किया था अनशन
11 अप्रेल को सचिन पायलट ने पूवर्वर्ती वसुंधरा राजे के खिलाफ सरकार के ओर से कार्रवाई ना होने के मुद्दे पर मोर्चा खोला था। प्रदेश के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के खिलाफ इस दौरान उन्होंने एक दिन का अनशन किया था। उन्होंने गहलोत पर सीधा आरोप लगाया था कि बार-बार कहने के बावजूद भी मुख्यमंत्री पूर्ववर्ती भाजपा शासन में हुए भ्रष्टाचार के मामलों की जांच नहीं करवा रहे हैं। पायलट ने यह भी कहा कि भ्रष्टाचार के मामलों की जांच नहीं कराने से लोगों को लग रहा है कि अशोक गहलोत और वसुंधरा राजे मिले हुए हैं।
दो बार सड़कों पर आई सियासी जंग
इससे पहले भी पायलट और गहलोत के बीच चल रही जंग दो बार सड़कों पर आ चुकी है। जयपुर के शहीद स्मारक पर अनशन पूरा करने के बाद पायलट दिल्ली चले गए। अब अपने प्रस्ताविक कार्यक्रम में गहलोत के पोस्टर लगाने से लोग चर्चा करने लगे हैं कि क्या दोनों के बीच एक बार फिर सुलह हो गई है। हालांकि इस मामले पर फिलहाल आलाकमान ने कोई फैसला नहीं लिया है।
किसान सम्मेलनों के पोस्टर में भी गहलोत

इसी साल जनवरी में सचिन पायलट ने चार-पांच जिलों में किसान सम्मेलनों का आयोजन किया। हालांकि ये किसान सम्मेलन पार्टी के कार्यक्रम ना होकर सचिन पायलट के व्यक्तिगत स्तर पर आयोजित किए गए थे। इन सम्मेलनों में पायलट के समर्थन में भारी भीड़ जुटी थी। अपने संबोधन में सचिन पायलट ने अशोक गहलोत पर खूब सियासी हमले किए।
डोटासरा ने बताया था निजी कार्यक्रम
इन सम्मेलनों के बारे में पीसीसी चीफ गोविन्द सिंह डोटासरा ने बयान जारी किया था कि ये कांग्रेस पार्टी के कार्यक्रम नहीं है। इन किसान सम्मेलनों का कांग्रेस पार्टी से कोई लेना-देना नहीं है। जबकि इन्हीं सम्मेलनों के बारे सूचना के तहत सचिन पायलट के सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्टर पोस्ट किए गए थे। इन पोस्टर्स में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, प्रदेश प्रभारी सुखजिन्दर सिंह रंधावा के साथ मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और पीसीसी चीफ गोविन्द सिंह डोटासरा की तस्वीरें भी लगाई गई थी। पायलट के टोंक दौरे के दौरान भी इन सब नेताओं की फोटो लगाई जाती रही है लेकिन 11 अप्रेल के अनशन के बाद भी गहलोत की फोटो का उपयोग करने से सियासी गलियारों में चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।