उम्र पर ट्रोलर्स को मलाइका का मुंहतोड़ जवाब, अर्जुन के लिए बोलीं- ‘वो मर्द है, बड़ा हो गया है...’
<p><em><strong>मलाइका शो में स्टैंडअप कॉमेडी करती नजर आईं और इसी के साथ उन्होंने उन सभी लोगों को करारा जवाब दिया, जो उनके और अर्जुन के बीच उम्र के फासले को लेकर एक्ट्रेस को ट्रोल करते हैं। </strong></em></p>
मलाइका का शो ‘मूविंग इन विद मलाइका’ इन दिनों खूब सुर्खियां बटोर रहा है। मलाइका इस शो में अपनी लाइफ से जुड़ी कई चैंकाने वाले खुलासे कर रही हैं। मलाइका शो में स्टैंडअप कॉमेडी करती भी नजर आईं और इसी के साथ उन्होंने उन सभी लोगों को करारा जवाब दिया, जो उनके और अर्जुन के बीच उम्र के फासले को लेकर एक्ट्रेस को ट्रोल करते हैं।
‘मूविंग इन विद मलाइका’ के लेटेस्ट एपिसोड में मलाइका अर्जुन और अपने बीच उम्र के फासले पर बात करते हुए बोली, ‘बदकिस्मती से मैं सिर्फ बड़ी ही नहीं हूं, बल्कि खुद से छोटे शख्स को डेट कर रही हूं। मतलब मुझमें दम है, मैं उसकी जिंदगी खराब कर रही हूं? सही कहा ना? मैं सभी को बताना चाहती हूं कि मैं उनकी जिंदगी बर्बाद नहीं कर रही हूं। ऐसा नहीं था कि वो स्कूल जा रहे थे और पढ़ाई पर फोकस नहीं कर पा रहे और मैंने खुद के पास आने के लिए कहा।’
एक्ट्रेस आगे कहती हैं, ‘जब भी हम डेट पर जाते हैं तो इसका मतलब ये नहीं है कि हम क्लास बंक कर रहे हैं। जब वह पॉकेमॉन पकड़ रहा था, तब मैंने कोई उसे सड़क से नहीं पकड़ा था। भगवान के लिए वो बड़ा हो चुका है और मर्द है। हम दोनों एडल्ट हैं, जो साथ में रहने के लिए सहमत हैं। अगर कोई बड़ा लड़का छोटी लड़की को डेट करता है, तो वो प्लेयर है, लेकिन जब उम्र में बड़ी लड़की छोटे को डेट करें तो क्या ये गलत बात है।
What's Your Reaction?