केरल में वंदे भारत ट्रेन पर कांग्रेस सांसद के पोस्टर लगे; कांग्रेस - भाजपा ने एकदूसरे को ठहराया ज़िम्मेदार 

<p><em>पलक्कड़ (केरल) में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा मंगलवार को हरी झंडी दिखाकर रवाना की गई सेमी-हाई स्पीड ट्रेन के शोरानूर जंक्शन पहुंचने पर वंदे भारत एक्सप्रेस पर कथित तौर पर कांग्रेस सांसद वीके श्रीकंदन की प्रशंसा करने वाले पोस्टर चिपकाए गए। कांग्रेस सांसद ने कहा कि उन्होंने अपने पोस्टर चिपकाने के लिए किसी को अधिकृत नहीं किया और आरोप लगाया कि भाजपा जानबूझकर इससे विवाद पैदा करने की कोशिश कर रही है।</em></p>

केरल में वंदे भारत ट्रेन पर कांग्रेस सांसद के पोस्टर लगे; कांग्रेस - भाजपा ने एकदूसरे को ठहराया ज़िम्मेदार 
26-04-2023 - 12:10 AM
21-04-2026 - 12:04 PM

टेलीविजन चैनलों द्वारा प्रसारित दृश्यों में आरपीएफ कर्मियों को शोरानूर जंक्शन पर ठहराव सुनिश्चित करने में कुछ लोगों द्वारा उनकी भूमिका की प्रशंसा में ट्रेन पर चिपकाए गए पलक्कड़ सांसद के पोस्टर को हटाते हुए दिखाया गया है।घटना उस वक्त हुई ,जब ट्रेन शोरानूर स्टेशन पर पहुंची। ट्रेन के आगमन का स्वागत करने के लिए श्री श्रीकंदन और उनके समर्थक रेलवे स्टेशन पर मौजूद थे।

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष के सुरेंद्रन ने घटना की निंदा करते हुए आरोप लगाया कि यह सांसद के समर्थकों की हरकत है।एक फेसबुक पोस्ट में उन्होंने हैरानी जताई कि एक सांसद और उनके अनुयायी इस तरह के "गंदे दिमाग" के साथ कैसे व्यवहार कर सकते हैं।
 वही दूसरी तरफ श्रीकंदन ने कहा कि उन्होंने ट्रेन पर अपने पोस्टर चिपकाने के लिए किसी को अधिकृत नहीं किया और आरोप लगाया कि भाजपा जानबूझकर इससे विवाद पैदा करने की कोशिश कर रही है।

बता दें कि केरल की पहली वंदे भारत एक्सप्रेस राज्य की राजधानी तिरुवनंतपुरम को सबसे उत्तरी जिले कासरगोड से जोड़ती है। यह कोल्लम, कोट्टायम, एर्नाकुलम टाउन, त्रिशूर, शोरनूर जंक्शन, कोझिकोड, कन्नूर और कासरगोड में रुकेगी।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।