कंगाली की मार के बावजूद बाज़ नहीं आता पाकिस्तान ; भारतीय सीमा में हथियार गिरा रहे पाक-ड्रोन को BSF जवानों ने खदेड़ा 

<p>पाकिस्तान अपनी नापाक हरकतों से बाज नहीं आ रहा। पंजाब में लगातार ड्रोन से घुसपैठ का प्रयास जारी रहतीं &nbsp;है। गुरुवार रात ढाई बजे BSF के जवानों ने बड़ी कार्रवाई कर के पाकिस्तान की ओर से आ रहे ड्रोन को मुंहतोड़ जवाब देकर वापस भेजा। &nbsp;फिलहाल बीएसएफ की तरह से सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है।&nbsp;</p>

कंगाली की मार के बावजूद बाज़ नहीं आता पाकिस्तान ; भारतीय सीमा में हथियार गिरा रहे पाक-ड्रोन को BSF जवानों ने खदेड़ा 
26-04-2023 - 01:46 PM
21-04-2026 - 12:04 PM

बीएसएफ के जवानों ने पाकिस्तान की तरफ से आ रहे भारतीय सीमा में घुसपैठ कि कोशिश कर रहे एक ड्रोन को अमृतसर सेक्टर में गोलीबारी के साथ रोक कर वापस पाकिस्तान का रास्ता दिखाया।इसके बाद पूरे इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया गया। सर्च ऑपरेशन के दौरान बीएसएफ के जवानों को वो हथियार बरामद हुए है जिन्हें ड्रोन द्वारा गिराया गया था। बीएसएफ पंजाब फ्रंटियर की तरफ से यह जानकारी दी गई। बता दें कि इससे पहले भी पाकिस्तान से शनिवार की रात एक ड्रोन पंजाब के अमृतसर में भारतीय सीमा में घुसा। बीएसएफ के जवानों की फायरिंग के बाद ड्रोन वापस लौट गया। 

भारी मात्रा में हथियार बरामद
गुरुदासपुर सेक्टर के मेटला क्षेत्र में भारत-पाकिस्तान सीमा के पास चलाए इस सर्च ऑपरेशन के दौरान बीएसएफ के जवानों को एक पैकेट बरामद हुआ। इस पैकेट को जब खोलकर देखा गया तो इसके अंदर से 5 पिस्तौल, 10 पिस्टल मैगजीन, 9 एमएम के 70 राउंड और 311 लिखे 20 गोला बारूद मिले। 

पाकिस्तानी के कारनामों पर पहले पानी फेर चुकी है बीएसफ
पिछले दिनों भी अमृतसर जिले के साहोवाल गांव में भारत-पाकिस्तान सीमा पर बीएसएफ के जवानों द्वारा बड़ी कार्रवाई की गई थी। एबीएसफ के जवानों ने दो गुब्बारों के साथ एक हरे रंग का बैग बरामद किया था जिसमे से 3 किलो 290 ग्राम हेरोइन के साथ बैग के साथ बंधी लाल रंग की दो पट्टियां और 2 एलईडी इंडिकेटर के अलावा एक लोहे की रिंग भी बरामद की गई थी। इसके पहले भी पिछले महीने गुरदासपुर बॉर्डर पर बीएसएफ के जवानों ने एक पाकिस्तानी ड्रोन को मार गिराया था। इस ड्रोन से 4 पैकेट हेरोइन भी बरामद की गई थी।जिसका वजन 2.730 किलोग्राम था। बीएसएफ जवानों द्वारा कड़ी कार्रवाई के बावजूद पाकिस्तान की तरफ से लगातार ड्रोन भेजे जाने का सिलसिला रुकने का नाम नहीं ले रहा है।  

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।