229 साल तक नहीं मिटेगी गरीबी! 3 वर्ष में दुनिया के अमीरों की दौलत दोगुना बढ़ी

<p><em>ऑक्सफैम ने अपनी रिपोर्ट में बताया है कि दुनियाभर में अमीरों और गरीबों के बीच आर्थिक असमानता की खाई बढ़ती जा रही है। अगला एक दशक अरबपतियों के नाम रहेगा।</em></p>

229 साल तक नहीं मिटेगी गरीबी! 3 वर्ष में दुनिया के अमीरों की दौलत दोगुना बढ़ी
16-01-2024 - 07:03 AM
21-04-2026 - 12:04 PM

अमीरी और गरीबी, दुनिया में सदियों से चली आ रही है। दुनियाभर में सरकारों के तमाम प्रयासों के बाद भी गरीबी मिट नहीं रही है। पिछले 3 साल में तो गरीब और बढ़े हैं जबकि अमीरों की दौलत दोगुना हो गई है। ऑक्सफैम रिपोर्ट ने अपनी रिपोर्ट में इस बात का खुलासा किया है। ऐसे में गरीबों और अमीरों के बीच आर्थिक असमानता की खाई बढ़ती जा रही है।
इस रिपोर्ट के अनुसार, दुनिया के 5 सबसे अमीर शख्स, जिनमें एलन मस्क, बर्नार्ड अरनॉल्ट, जेफ बेजोस, लैरी एलिसन और मार्क जुकरबर्ग ने 2020 के बाद से इनकी संपत्ति दोगुनी होकर 869 बिलियन डॉलर हो गई है। हालांकि, इसी अवधि के भीतर दुनिया में 5 अरब लोग और गरीब हो गए हैं।
आने वाला दशक अमीरों के नाम
रिपोर्ट में यह भी चेतावनी दी गई है कि अगर अमीर और गरीबों के बीच यह आर्थिक असमानता और मौजूदा रुझान जारी रहा तो अगले 229 वर्षों तक विश्व से गरीबी खत्म नहीं होगी। ऑक्सफैम की रिपोर्ट में बताया गया है कि आगे भी अमीर और गरीब के बीच अंतर बढ़ने की संभावना है। इसके साथ ही अगले 10 वर्षों दुनिया को पहला खरबपति उद्योगपति मिल जाएगा।
80 करोड़ मजदूरों की आय घटी
52 देशों में, लगभग 80 करोड़ श्रमिकों की औसत वास्तविक मजदूरी में गिरावट आई है। इन श्रमिकों को पिछले 2 वर्षों में संयुक्त रूप से 1.5 ट्रिलियन डॉलर का नुकसान हुआ है। ऑक्सफैम ने कहा कि लेटेस्ट पैरामीटर, जो असमानता को मापता है, इससे पता चला है कि वैश्विक आय असमानता के मामले में दक्षिण अफ्रीका दुनिया में सबसे अधिक आर्थिक असमानता वाला देश है।
इन कारणों से बढ़ी गरीबी
ऑक्सफेम की रिपोर्ट में कहा गया कि, पिछले 3 सालों में कोरोना महामारी, रूस-यूक्रेन युद्ध के चलते महंगाई ने अरबों लोगों को गरीब बनाया है। वहीं, दूसरी ओर दुनिया के कुछ गिने-चुने अरबपतियों की दौलत जबरदस्त तरीके से बढ़ी।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।