नाटो में शामिल होगा पावरफुल नाॅर्डिक देश: स्वीडन की जिद के आगे एर्दोगन ने भी मानी हार!

<p><em><strong>नाटो में एक और देश के शामिल होने का रास्ता साफ हो जाएगा। वर्तमान में नाटो का सबसे नया सदस्य फिनलैंड है।</strong></em></p>

नाटो में शामिल होगा पावरफुल नाॅर्डिक देश: स्वीडन की जिद के आगे एर्दोगन ने भी मानी हार!
12-07-2023 - 07:27 AM
21-04-2026 - 12:04 PM

तुर्की की आपत्ति हटने के बाद अब स्वीडन के भी दुनिया के सबसे बड़े सैन्य गठबंधन नाटो में शामिल होने का रास्ता साफ हो गया है। तुर्की के राष्ट्रपति रेसेप तैयप एर्दोगन ने संकेत दिया है कि उनका देश नाटो शिखर सम्मेलन के पहले स्वीडन की एंट्री को हरी झंडी दे सकता है। इसी के साथ नाटो में एक और देश के शामिल होने का रास्ता साफ हो जाएगा। वर्तमान में नाटो का सबसे नया सदस्य फिनलैंड है।
कितनी बढ़ेगी नाटो की ताकत
यूरोपीय देश स्वीडन के नाटो में शामिल होने का रास्ता लगभग साफ हो गया है। तुर्की के राष्ट्रपति रेसेप तैयप एर्दोगन ने ऐलान किया है कि उनका देश स्वीडन के खिलाफ अपनी आपत्तियों को वापस ले सकता है। नाटो के दो दिवसीय शिखर सम्मेलन से पहले तुर्की के राष्ट्रपति एर्दोआन और स्वीडन के प्रधानमंत्री उल्फ क्रिस्टरसन के बीच विलनियम में मुलाकात होने की संभावना है। स्वीडन के शामिल होने से नाटो की शक्ति में जबरदस्त इजाफा होगा।
स्वीडन की सैन्य ताकत 
ग्लोबल फायर पावर इंडेक्स के 145 देशों की लिस्ट में स्वीडन 37वें स्थान पर है। स्वीडन की सीमाएं पश्चिम और उत्तर में नॉर्वे और पूर्व में फिनलैंड से लगी हुई है। नॉर्डिक देशों में स्वीडन सबसे बड़ा है। स्वीडिश सेना में कुल सैन्यकर्मियों की संख्या 38000 है। इसमें 16000 एक्टिव पर्सनल्स और 22000 रिजर्व पर्सनल्स शामिल हैं। स्वीडिश आर्मी में 7000 सैनिक, एयरफोर्स में 3000 सैनिक और नेवी में 2100 सैनिक हैं।
स्वीडन की थल सेना का दम
स्वीडन की थल सेना में 121 टैंक हैं। इसके अलावा सेना के पास अलग-अलग तरह की कुल 14088 गाड़ियां हैं। स्वीडिश आर्मी 48 सेल्फ प्रॉपेल्ड ऑर्टिलरी का इस्तेमाल भी करती है।
वायुसेना में कितने जहाज
स्वीडिश वायुसेना में कुल 205 एयरक्राफ्ट हैं। इसमें 71 लड़ाकू विमान, 6 ट्रांसपोर्ट विमान, 69 ट्रेनी, 5 स्पेशल मिशन, 1 टैंकर एयरक्राफ्ट और 53 हेलीकॉप्टर हैं।
स्वीडन की नौसेना की शक्ति
स्वीडिश नौसेना में कुल 367 पोत हैं। इसमें 7 कॉर्वेट्स, 9 माइन वॉरफेयर और 5 पनडुब्बियां भी शामिल हैं। इसके अलावा स्वीडिश नौसेना 298 पेट्रोल वेसल का भी इस्तेमाल करती है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।