Azadi Ka Amrit Mahotsav : राष्ट्रीय राजधानी में 75वें अमृत महोत्सव की तैयारियां जोरों पर, सुरक्षा को चाक-चौबंद किया
<p><strong>Azadi Ka Amrit Mahotsav</strong></p> <quillbot-extension-portal></quillbot-extension-portal>
भारत के स्वतंत्रता दिवस का अमृत महोत्सव शुरू हो गया है। देश में हर्षोल्लास का माहौल है और राष्ट्रीय राजधानी में इसकी तैयारियां जोरों पर हैं। तैयारियों में विशेष बात यह है कि दिल्ली पुलिस हाई अलर्ट पर है। यही वजह है कि पूरी दिल्ली सहित महोत्सव स्थल लालकिले पर सुरक्षा के टाक-चौबंत इंतजाम किए गए हैं।
दिल्ली पुलिस के 10 हजार से ज्यादा जवान जमीन से लेकर आसमान तक लालकिले की सुरक्षा पर नजर रखे हुए हैं। आतंकी हमले के इनपुट को देखते हुए दिल्ली पुलिस सभी सुरक्षा एजेंसियों के संपर्क में है और एजेंसियों के इनपुट को देखते हुए सुरक्षा के इंतजाम कड़े कर दिये गये हैं। दिल्ली में स्वतंत्रता दिवस के मौके पर परंपरागत तौर पर उड़ाई जाने वाली पतंगों और गुब्बारे उड़ाने वालों पर विशेष नजर रखी जा रही है। पतंगबाजों को रोकने के लिए 400 जवान अलग से तैनात किए गए हैं। लालकिले के आसपास स्थित ऊंची इमारतों को पुलिस अपने कब्जे में ले लेगी और उन पर दिल्ली पुलिस के कमांडो व शूटर तैनात किए जाएंगे। इन इमारतों को सील किया जाएगा। इनपुट के बाद दिल्ली में स्थित रोहिंग्याओं की कॉलोनियों पर भी विशेष नजर रखी जा रही है।
दिल्ली पुलिस के विशेष पुलिस आयुक्त (लॉ एण्ड ऑर्डर, जोन-एक) दीपेंद्र पाठक के अनुसार 15 अगस्त को दिल्ली पुलिस का जमीन से लेकर आसमान तक पहरा रहेगा। लाल किले के आसपास एवं वहां पर आने जाने वाले रास्तों पर दिल्ली पुलिस के 10 हजार से ज्यादा जवान तैनात रहेंगे। उन्होंने बताया कि इस बार खुफिया विभाग से जिस तरह के इनपुट मिले हैं, उन्हें ध्यान में रखते हुए सुरक्षा एजेंसियों के साथ तालमेल कर लालकिले का सुरक्षा चक्र बनाया जा रहा है। हर बार की तरह इस बार भी स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम के दौरान लालकिले के आसपास का क्षेत्र नो फ्लाइंग जोन रहेगा। हर बार की तरह इस बार भी पतंग, गुब्बारे, ड्रोन व हल्के विमान आदि उड़ाने पर भी प्रतिबंध रहेगा। पाठक के मुताबिक 400 से ज्यादा काइट कैचर्स बलून और पतंगों को रोकने के लिए लगाए गये हैं।
विशेष पुलिस आयुक्त दीपेंद्र पाठक ने बताया कि दिल्ली पुलिस पड़ोसी राज्यों की पुलिस के भी संपर्क में है। हाल ही में पड़ोसी राज्यों की पुलिस के साथ इंटरस्टेट कॉर्डिनेशन की बैठक हुई है। इसमें रीयल टाइम सूचना का आदान-प्रदान पर सहमति बनी। पड़ोसी राज्यों ने हर संभव सहायता का आश्वासन दिया है। 13 अगस्त से ही बॉर्डरों को सील कर दिया जाएगा। बॉर्डरों पर कड़ी चेकिंग की जाएगी
What's Your Reaction?