राजस्थान के 2 पुलिस अधिकारियों को राष्ट्रपति पुलिस पदक... 16 पुलिसकर्मियों को पुलिस पदक की घोषणा

<p><em><strong>राष्ट्रपति पुलिस पदक के लिये पुलिस निरीक्षक जयपुर भीमसेन शर्मा एवं हेड कांस्टेबल सीआईडी सीबी बृजेश कुमार निगम को चुना गया है।</strong></em></p>

राजस्थान के 2 पुलिस अधिकारियों को राष्ट्रपति पुलिस पदक... 16 पुलिसकर्मियों को पुलिस पदक की घोषणा
26-01-2023 - 08:41 AM
21-04-2026 - 12:04 PM

केन्द्रीय गृह मंत्रालय द्वारा गणतंत्र दिवस-2023 के अवसर पर राजस्थान के 2 पुलिस अधिकारियों को राष्ट्रपति पुलिस पदक व 16 पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों को पुलिस पदक प्रदान करने की घोषणा की गयी है। महानिदेशक पुलिस श्री उमेश मिश्रा ने इन सभी पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों को पदकों के लिए बधाई दी है।
राष्ट्रपति का पुलिस पदक से चयनित
राष्ट्रपति पुलिस पदक के लिये पुलिस निरीक्षक जयपुर भीमसेन शर्मा एवं हेड कांस्टेबल सीआईडी सीबी बृजेश कुमार निगम को चुना गया है।
16 पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों को पुलिस पदक
प्रदेश के 16 पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों को पुलिस पदक के लिए चुना गया है। इनमें पुलिस निरीक्षक अशोक कुमार गुप्ता, कार्यालय पुलिस अधीक्षक सीआईडी बीआई में पुलिस निरीक्षक राशिद अली, प्रथम बटालियन आरएसी में कंपनी कमांडर सरवन कुमार, एसडीआरएफ में कंपनी कमांडर हरि सिंह, चतुर्थ बटालियन आरएसी में प्लाटून कमांडर शिवलाल गुर्जर, सीआईडी सीबी में उप निरीक्षक कादिर खान, पुलिस दूरसंचार में उप निरीक्षक कालूराम मीणा, कार्यालय अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस सीआईडी सीबी में सहायक उपनिरीक्षक रामफूल मीणा शामिल हैं।
इसी प्रकार हेड कांस्टेबल जयपुर सजाद अहमद, आठवीं बटालियन आरएसी आईआर गाजीपुर दिल्ली में हेड कांस्टेबल नरपत सिंह, राजस्थान पुलिस अकादमी जयपुर में हेड कांस्टेबल प्रहलाद कुमार, सीआईडी सीबी जयपुर में हेड कांस्टेबल जयसिंह मीणा एवं शेर सिंह, राजस्थान पुलिस अकादमी में कॉन्स्टेबल बैंड रोहिताश कुमार, सीआईडी सीबी डिस्कॉम जयपुर में कॉन्स्टेबल वीरेंद्र सिंह शेखावत एवं जयपुर में कॉन्स्टेबल जयप्रकाश धीनवा को पुलिस पदक के लिये चयन किया गया है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।