गणतंत्र दिवस 2023ः कड़े सुरक्षा घेरे में रहेगी राजस्थान की राजधानी जयपुर, राज्य में अलर्ट जारी
<p><em><strong>पुलिस मुख्यालय की इंटेलिजेंस विंग ने गणतंत्र दिवस (26 जनवरी) पर राजस्थान में अलर्ट जारी किया है।</strong></em></p>
पुलिस मुख्यालय की इंटेलिजेंस विंग ने गणतंत्र दिवस (26 जनवरी) पर राजस्थान में अलर्ट जारी किया है।
पुलिस मुख्यालय की इंटेलिजेंस विंग ने गणतंत्र दिवस पर किसी अप्रिय घटना को रोकने और सतर्क रहने के लिए राजस्थान में अलर्ट जारी किया है। इसके चलते जयपुर कमिश्नरेट पुलिस ने जयपुर में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाई है।
बाहरी वाहनों की विशेष निगरानी
जयपुर में प्रवेश करने वाले बाहरी वाहनों की विशेष निगरानी शुरू की है। अतिरिक्त पुलिस आयुक्त कैलाश चन्द्र बिश्नोई ने इस बारे में सभी थानाधिकारियों को निर्देश दिए हैं। बिश्नोई ने बताया कि सभी थानाधिकारी क्षेत्र में होटल व धर्मशाला में ठहरने वाले प्रत्येक व्यक्ति की तस्दीक करेंगे।
रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड पर जाप्ता तैनात
मुख्य स्थान और भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में दिन रात पुलिस गश्त करके संदिग्धों पर नजर रखेगी। रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड पर जाप्ता तैनात कर संदिग्ध यात्रियों पर नजर रखी जाएगी। पुलिसकर्मी सादा कपड़ों में भी जयपुर में जगह-जगह तैनात रहेंगे।
What's Your Reaction?