कर्नाटक में प्रधानमंत्री मोदी कि सुरक्षा में चूक, माला लिये युवक आ गया मोदी के सामने 

<p><em>कर्नाटक में राष्ट्रीय युवा महोत्सव कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सुरक्षा में बड़ी चूक सामने आई। कर्नाटक के हुबली में पीएम मोदी रोड शो कर रहे थे। पीएम मोदी के रोड शो के दौरान एक युवक ने उनकी सुरक्षा घेरा तोड़कर उन्हें माला पहनाने की कोशिश&nbsp;की। हालांकि, सुरक्षाकर्मियों ने युवक को बाहर निकाल दिया लेकिन इसे पीएम मोदी की सुरक्षा में चूक माना जा रहा है।</em></p>

कर्नाटक में प्रधानमंत्री मोदी कि सुरक्षा में चूक, माला लिये युवक आ गया मोदी के सामने 
12-01-2023 - 07:29 PM
21-04-2026 - 12:04 PM

कार के रनिंग बोर्ड पर थे मोदी 
बता दें कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुरुवार को यहां राष्ट्रीय युवा महोत्सव का उद्घाटन करने से ठीक पहले रोड शो किया। इस दौरान, सड़क के दोनों ओर खड़े होकर लोगों ने उनका स्वागत किया। वहीं, पीएम मोदी अपनी चलती कार के 'रनिंग बोर्ड' पर खड़े होकर भीड़ का अभिवादन स्वीकार करते हुए सबका धन्यवाद किया। इसके साथ ही लोग 'मोदी-मोदी' और 'भारत माता की जय' के नारे लगाते हुए देखे गए।

युवक ने की माला पहनाने की कोशिश 
इसी दौरान, भीड़ से निकलकर एक युवक पीएम की कार तक पहुंच गया और उन्हें माला पहनाने की कोशिश करने लगा, जिसे सुरक्षा में चूक माना जा रहा है। वहीं, कुछ जगहों पर लोगों ने उनके काफिले के धीरे-धीरे गुजरने पर फूलों की बारिश की गौरतलब है कि पीएम मोदी यहां स्वामी विवेकानंद की जयंती के अवसर पर रेलवे खेल मैदान में राष्ट्रीय युवा महोत्सव का उद्घाटन करने आए थे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।