कंझावला केस के आरोपी आशुतोष भारद्वाज की जमानत अर्जी हुई ख़ारिज ; जांच को भटकाने के लगे आरोप

<p><em>कंझावला मामले में कोर्ट ने आरोपी आशुतोष भारद्वाज की जमानत अर्जी खारिज कर दी है। कोर्ट ने कहा कि आशुतोष के खिलाफ जांच शुरुआती दौर में है।&nbsp;कंझावला में 31 दिसंबर की देर रात को एक महिला की स्कूटी को टक्कर मारे जाने के बाद कार से करीब 12 किलोमीटर तक घसीटा गया था और उसकी मौत हो गयी थी।&nbsp;</em></p>

कंझावला केस के आरोपी आशुतोष भारद्वाज की जमानत अर्जी हुई ख़ारिज ; जांच को भटकाने के लगे आरोप
12-01-2023 - 07:06 PM
21-04-2026 - 12:04 PM

आरोपी ने पुलिस को भटकाने का किया प्रयास
मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट सान्या दलाल ने कहा कि अपराध की गंभीरता को देखते हुए, जांच प्रारंभिक स्तर पर होने के तथ्य पर विचार करते हुए अदालत जमानत देने की पक्षधर नहीं है। वहीं अतिरिक्त सरकारी अभियोजक अतुल श्रीवास्तव ने आरोप लगाया है कि आरोपी आशुतोष भारद्वाज ने यह कहकर जांच को भटकाने का प्रयास किया कि सह-आरोपी दीपक कार चला रहा था। उन्होंने ये भी कहा कि पहले से जानकारी होना और बाद में पता चलना दोनों में अंतर की एक बारीक रेखा है। हम मामले में जांच कर रहे हैं। जब भारद्वाज आजाद था तो उसने जांच को भटकाने की कोशिश की। वह भविष्य में फिर से पुलिस को गुमराह कर सकता है।

वारदात के वक्त अमित चला रहा था गाड़ी
अतुल श्रीवास्तव के मुताबिक भारद्वाज ने यह गलत दावा किया था कि सह-आरोपी दीपक खन्ना कार चला रहा था। जबकि पुलिस की जांच के दौरान सामने आया कि आरोपी अमित वारदात के वक्त गाड़ी चला रहा था। वहीं आरोपी भारद्वाज के आचरण के बारे में सवाल उठाते हुए श्रीवास्तव ने कहा कि आरोपी पुलिस को सूचित करने के लिए कानूनन बाध्य था लेकिन फिर भी अभियोजन को उसने गुमराह किया। फिलहाल सभी आरोपियों को सोमवार को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।

15 दिन जेल में रही मृतक अंजलि की दोस्त निधि
वही दूसरी तरफ मृतक अंजलि की दोस्त निधि भी लगातार शक के घेरे में फंसती जा रही है। निधि पर कई गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। निधि ने दावा किया था कि घटना के वक्त वो मौके पर मौजूद थी। साथ ही निधि ने ये भी कहा था कि अंजलि ने शराब पी थी। लेकिन हाल ही में पता चला है कि वो गांजा तस्करी के मामले में पकड़ी गई थी। गांजा तस्करी के जुर्म में निधि को जेल भेजा गया। निधि ने जनामत की अर्जी लगाई और उसे एक हफ्ते में जमानत मिल भी गई। लेकिन, उसके परिवार से कोई भी उसे जमानत दिलाने नहीं आया इसलिए उसे एक हफ्ते और जेल में रहना पड़ा था।

ये है पूरा कंझावला केस 
गौरतलब है कि 31 दिसंबर 2022 को देर रात सुल्तानपुरी के कंझावला में युवती के साथ दर्दनाक हादसा हुआ। एक कार ने स्कूटी को टक्कर मारी और उसके बाद लड़की कार के पहियों में फंस गई और करीब 11 किमी तक घिसटती चली गई। जिससे उसके शरीर के सारे कपडों के चीथड़े तक उड़ गए। लेकिन, हादसे के वक्त नशे में धुत आरोपियों का कहना है कि उन्हें इसकी भनक तक नहीं लगी। वहीं 11 किमी तक घिसटने के बाद जब आरोपियों ने कार रोकी तो लड़की के शरीर पर मांस बचा ही नहीं था, सिर्फ कंकाल रह गया था। फिलहाल पांचों आरोपी पुलिस की गिरफ्त में है। वहीं मंगलवार को पोस्टमार्टम के बाद अंजलि का अंतिम संस्कार कर दिया गया था।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।