नाबालिग से रेप के मामले में एक साल से फरार चल रहा 50 हजार रुपये का इनामी गिरफ्तार

<p><em>कोटा में थाना महावीर नगर पर करीब 1 साल पहले दर्ज नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने आरोपी मध्य प्रदेश के थाना श्योपुर देहात हाल गांव रामपुरिया थाना बूढ़ादीत कोटा ग्रामीण सीताराम मीणा पुत्र मलखान (31) को गिरफ्तार किया है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए आईजी कोटा रेंज द्वारा 50 हजार रुपए का इनाम घोषित किया गया था।</em></p>

नाबालिग से रेप के मामले में एक साल से फरार चल रहा 50 हजार रुपये का इनामी गिरफ्तार
30-08-2023 - 04:33 PM
21-04-2026 - 12:04 PM

 पुलिस अधीक्षक शरद चौधरी ने बताया कि प्रकरण दर्ज हुए लगभग एक साल व्यतीत होने वाला था लेकिन आरोपी का कोई पता नहीं चल रहा था। महिला अपराध से संबंधित गंभीर प्रकृति का मामले होने के कारण अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महिला अपराध एवं अनुसंधान सेल उमा शर्मा द्वारा साप्ताहिक प्रगति रिपोर्ट ली गई।
      एसएचओ परमजीत सिंह द्वारा हेड कांस्टेबल राजेंद्र सिंह को सादा वस्त्रों में अज्ञात मुलजिम को ट्रेस करने का टास्क दिया। जिनके कठिन परिश्रम व सटीक आसूचना संकलन पर तकनीकी सहायता के आधार पर गठित टीम द्वारा घटना के इनामी आरोपी सीताराम मीणा को डिटेन कर पूछताछ के बाद गिरफ्तार किया गया।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।