हाईवे पर ट्रक से केमिकल निकाल सौदा करते ड्राइवर व खरीदार गिरफ्तार, 50 ड्रमों में भरा 10000 लीटर ज्वलनशील केमिकल जब्त

<p><em>बाड़मेर के पुलिस थाना बालोतरा ने ट्रांसपोर्ट नगर चतुर्थ चरण औद्योगिक क्षेत्र बालोतरा में खड़े एक ट्रक से 10000 लीटर ज्वलनशील केमिकल बरामद किया है। इसके साथ पुलिस नेआरोपी रोशन खान पुत्र फतेह खान (27) निवासी मीरपुरा थाना शेरगढ़ जिला जोधपुर और जुंझार सिंह पुत्र पहाड़ सिंह राजपूत (40) निवासी राणकदेव धारवी कल्ला थाना शिव जिला बाड़मेर को गिरफ्तार किया है।</em></p>

हाईवे पर ट्रक से केमिकल निकाल सौदा करते ड्राइवर व खरीदार गिरफ्तार, 50 ड्रमों में भरा 10000 लीटर ज्वलनशील केमिकल जब्त
30-08-2023 - 04:38 PM
21-04-2026 - 12:04 PM

पुलिस अधीक्षक हरिशंकर ने बताया कि गश्त के दौरान एसएचओ बालोतरा उगम राज सोनी को मुखबिर से सूचना मिली कि ट्रांसपोर्ट नगर चतुर्थ चरण में खड़े एक ट्रक में भारी मात्रा में अवेध केमिकल भरा हुआ है। सूचना पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुभाष चंद्र खोजा व सीओ श्रीमती नीरज शर्मा के सुपरविजन में थाना बालोतरा से टीम गठित की गई।
       सूचना पर टीम मौके पर पहुंची। ट्रक की तलाशी में बिना वैध कागज के 200 लीटर के 50 प्लास्टिक के ड्रमों में 10 हजार लीटर ज्वलनशील केमिकल  भरा हुआ था। केमिकल से भरे ट्रक को जप्त कर पुलिस ने आरोपी ट्रक चालक रोशन खां और केमिकल भरवाने वाले आरोपी जुंझार सिंह को गिरफ्तार कर लिया।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।