राहुल गांधी की 'भारत जोड़ो यात्रा' में लगे पाकिस्तान समर्थित नारे, कांग्रेस आईटी सेल के प्रमुख पर हुई एफआईआर
<p><em><strong>कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने जब से ‘भारत जोड़ो यात्रा’ की शुरुआत की है, तब से उनकी यह यात्रा विभिन्न कारणों से चर्चा मे जरूर रही है। कभी इसमें राष्ट्रगान की जगह कुछ अन्य अन्य गीत बज जाता है तो कभी कोई इस यात्रा में शामिल व्यक्ति कुछ ऐसा बोल देता है कि उसकी चर्चा होने लगती है। कभी खुद राहुल गांधी के लुक की चर्चा शुरू हो जाती है। ताजा मामला इस यात्रा के दौरान मध्य प्रदेश में ‘पाकिस्तान जिंदाबाद’ नारे लगने का है।</strong></em></p>
इस सिलसिले में मध्य प्रदेश कांग्रेस के आईटी विभाग के प्रमुख अभय तिवारी और पत्रकार पीयूष बबेले के विरुद्ध रविवार को भोपाल प्राथमिकी दर्ज की गई। इस बीच कांग्रेस ने आरोप लगाया कि बेहद सफल इस यात्रा से भारतीय जनता पार्टी घबरा गयी है। अपने आरोप में कांग्रेस ने कहा है कि ‘भारत जोड़ो यात्रा’ को बदनाम करने के उद्देश्य से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के आईटी सेल द्वारा साझा किए गए एक वीडियो में ‘छेड़छाड़’ की गई है। कांग्रेस ने कहा कि ‘हम भाजपा के ऐसे घिनौने हथकंडों के लिए तैयार हैं और उन्हें करारा जवाब दिया जाएगा।’
दरअसल बीजेपी आईटी सेल के प्रमुख अमित मालवीय द्वारा शेयर किए गए एक वीडियो में दावा किया गया है कि मध्य प्रदेश में ‘भारत जोड़ो यात्रा’ के दौरान ‘पाकिस्तान जिंदाबाद’ के नारे लगाए गए थे। मालवीय ने यात्रा का एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा और मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ को पैदल चलते हुए देखा जा सकता है। इक्कीस सैकंड की इस क्लिप के अंत में कथित रूप से ‘पाकिस्तान जिंदाबाद’ के नारे की आवाज आती है। यह वीडियो उस समय का बताया जा रहा है, जब यात्रा खरगोन जिले के सनावद क्षेत्र स्थित भानभरड गांव से 25 नवंबर की सुबह गुजर रही थी।
What's Your Reaction?