छात्र को अनुचित संबोधन की एक गलती निलंबित करा गई गुरु जी को..!

<p><strong>गुरुजन ही सिखाते रहे हैं कि बातचीत में नपे-तुले शब्दों का इस्तेमाल होना चाहिए। ऐसा बोलना चाहिए जो औरों के साथ अपने मन को भी सुकून दे। लेकिन, कर्नाटक में गुरु और शिष्य के बीच बातचीत का एक वीडियो ऐसा वायरल हुआ कि खमियाजे के तौर पर गुरुजी को नौकरी से निलंबन झेलना प़ड़ गया। घटना कर्नाटक (Karnataka) के तटीय इलाके के एक विश्वविद्यालय की है।</strong></p>

छात्र को अनुचित संबोधन की एक गलती निलंबित करा गई गुरु जी को..!
29-11-2022 - 09:40 AM
21-04-2026 - 12:04 PM

कक्षा में प्रोफेसर ने कथित तौर पर छात्र से नाम पूछा और मुस्लिम नाम सुनकर टिप्पणी कर दी, ‘ओह, तुम कसाब जैसे हो।’  इस घटना का वीडियो वायरल होने पर विश्वविद्यालय ने प्रोफेसर को तुरंत निलंबित कर दिया है। यद्यपि प्रोफेसर ने घटना पर माफी मांगते हुए कहा कि छात्र उनके बेटे जैसा है लेकिन मामला उनके निलंबन तक चला गया और माफी किसी काम नहीं आई।

इस वायरल वी‍डियो में प्रोफेसर द्वारा कसब नाम यानी आतंकी कहे जाने पर छात्र नाराज हो जाता है और कहता है कि आप ऐसा बयान कैसे दे सकते हैं..? इस पर प्रोफेसर कहते हैं कि यह मजाक में कहा गया था लेकिन छात्र फिर आपत्ति करता है और कहता है कि यह मजाकिया अंदाज में नहीं था। वीडियो में छात्र कहता है कि ’26/11 कोई मजाक नहीं है, मुस्लिम होना और इस देश में ऐसी चीजों का सामना करना मज़ेदार नहीं है।’ इस पर प्रोफेसर कहते हैं कि मुझे माफ कर दो, सॉरी. तुम मेरे बेटे के बराबर हो।

इस पर भी छात्र प्रतिवाद करते हुए कहता है, ‘ क्‍या आप अपने बेटे के साथ भी ऐसा व्‍यवहार करते..? क्‍या आप उसे क्‍लास में सबके सामने एक आतंकी के रूप में पुकारते..? छात्र ने प्रोफेसर से कहा कि केवल सॉरी कह देना पर्याप्त नहीं है। सर.., यह धारणा नहीं बदलता है कि आप यहां अपने आप को कैसे प्रजेंट करते हैं।

जानकारी के अनुसार इस घटना के बाद प्रोफेसर और छात्र के बीच एक बार फिर चर्चा हुई है और प्रोफेसर ने व्‍यक्तिगत रूप से माफी भी मांगी है। दोनों के बीच मामला सुलझ जाने की बात भी कही जा रही है। सोशल मीडिया पर प्रोफेसर साहब की खिंचाई का दौर जारी है और इस बीच छात्र का कहना है कि इसे एक गलती मानकर भूल जाना ही बेहतर है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।