इस बैंक के मुनाफे में हुई गजब की बढ़ोतरी ,इसके इन्वेस्टर्स को मिलेगा लाभ मे हिस्सा
<p>स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ने चौथी तिमाही (Q4) में 16,694.5 करोड़ रुपए का शुद्ध मुनाफा दर्ज किया है। सभी के मुनाफे यानी प्रॉफिट में जबरदस्त उछाल आया है। एक साल पहले की समान अवधि में यह 9,113.5 करोड़ था। इस तरह SBI के प्रॉफिट में 83% का उछाल आया है। SBI ने मार्च 2023 तिमाही के नतीजे जारी करते हुए बताया कि उसकी ब्याज से होने वाली आय में इजाफा हुआ है। बैंक की शुद्ध ब्याज आय Q4FY23 के दौरान 29.5% बढ़कर 40,392 करोड़ रुपए रही है। जबकि एक साल पहले की समान अवधि में यह 31,197 करोड़ रुपए थी।</p>
NPA में आई गिरावट
चौथी तिमाही में बैंक का ऑपरेटिंग प्रॉफिट 24.87% बढ़कर 24,621 करोड़ रुपए रहा। साथ ही बैंक की एसेट क्वालिटी में भी सुधार हुआ है। चौथी तिमाही में बैंक का ग्रॉस NPA 7.5 प्रतिशत गिरकर 90,927.8 करोड़ रुपए आ गया, जो इससे पिछली तिमाही में 98,347 करोड़ था। वहीं, तिमाही आधार पर बैंक का शुद्ध NPA 8.6 फीसदी घटकर 21,466.6 करोड़ रुपए रहा। यह इससे पिछली तिमाही में 23,484 करोड़ था। वहीं, एसबीआई का बैंक डिपॉजिट सालाना आधार पर 9.19 फीसदी बढ़ा है।
शेयरहोल्डर्स को मिलेगा डिविडेंड का लाभ
शानदार तिमाही नतीजों से उत्साहित SBI ने अपने निवेशकों को डिविडेंड का तोहफा देने की घोषणा भी कर दी है। बैंक के बोर्ड ने वित्त वर्ष 2023 के लिए 11.30 रुपए प्रति शेयर का डिविडेंड देने की बात कही है। डिविडेंड का भुगतान 14 जून, 2023 को किया जाएगा। बता दें कि डिविडेंड एक तरह का पेमेंट है जो कंपनी अपने शेयरहोल्डर्स को करती है। दूसरे शब्दों में कहें तो हर कंपनी मुनाफा कमाने के लिए काम करती है। कई कंपनियां अपने मुनाफे में अपने शेयरहोल्डर्स को भी हिस्सेदारी मानती हैं, ऐसे में जब कोई कंपनी साल भर में कमाए गए अपने मुनाफे का कुछ हिस्सा शेयरहोल्डर्स में बांटती है तो उसे ही डिविडेंड कहते हैं।
शेयरों में आ सकता है उछाल?
अच्छे तिमाही नतीजों के बाद यह माना जा रहा है कि SBI के शेयरों में उछाल देखने को मिल सकता है। हालांकि, आज बैंक के शेयर गिरावट के साथ बंद हुए। कारोबार की समाप्ति पर SBI का शेयर 1.70% की नरमी के साथ 576.35 रुपए पर ट्रेड कर रहा था। वैसे, पिछले 5 दिनों में इसमें 0.33% की मामूली बढ़त भी देखने को मिली है। अब कल बैंक के शेयरों की चाल क्या रहती है ये देखने वाली बात होगी।
What's Your Reaction?