पुतिन की घातक ‘प्राइवेट आर्मी’...यूक्रेन के भीतर से लड़ रही है रूस की जंग

<p><em><strong>पश्चिमी विशेषज्ञों के मुताबिक, वागनर रूसी सरकार के समर्थन वाला लड़ाकों का समूह है, जो रूसी हितों के लिए काम करते हैं। इस निजी सेना को एक कंपनी की शक्ल में येवगेनी प्रिगोजिन फंड करते हैं। प्रिगोजिन पुतिन के करीबी हैं।&nbsp;</strong></em></p>

पुतिन की घातक ‘प्राइवेट आर्मी’...यूक्रेन के भीतर से लड़ रही है रूस की जंग
13-12-2022 - 11:23 AM
21-04-2026 - 12:04 PM

यूक्रेन की सेना ने रूस के वागनर समूह के एक मुख्यालय पर हमला बोला है। पूर्वी यूक्रेनी प्रांत लुहान्स्क के निर्वासित गवर्नर ने इसकी जानकारी दी है। वागनर को रूसी प्रेसिडेंट की प्राइवेट आर्मी माना जाता है। गवर्नर सर्हे हैदै ने बताया है कि लुहान्स्क प्रांत के कडिव्का में स्थित उस होटल को निशाना बनाया गया है जहां इस समूह को लड़ाके कथित रूप से मिला करते थे।
हैदै ने दावा किया है कि रूस को इस हमले में भारी नुकसान हुआ है और मेडिकल ट्रीटमेंट नहीं हो पाने से बचे-खुचे सैनिकों में से पचास फीसदी के मरने की आशंका है। बीते शनिवार और रविवार रूस ने ओडेसा को अपने निशाने पर बनाए रखा। वहीं, यूक्रेन ने रूसी नियंत्रण वाले मेलितोपोल शहर पर बमबारी करना जारी रखा।
पश्चिमी विशेषज्ञों के मुताबिक, वागनर रूसी सरकार के समर्थन वाला लड़ाकों का समूह है, जो रूसी हितों के लिए काम करते हैं। इस निजी सेना को एक कंपनी की शक्ल में येवगेनी प्रिगोजिन फंड करते हैं। प्रिगोजिन पुतिन के करीबी हैं। एक समय में रेस्तरां चलाने वाले प्रिगोजिन पर युद्ध अपराध और मानवाधिकारों के उल्लंघन के आरोप लगते रहे हैं। इससे पहले वागनर क्राइमिया, सीरिया, लीबिया, माली और सेंट्रल अफ्रीकन रिपब्लिक में तैनात रही हैं।
वागनर ग्रुप है क्या?
यूक्रेन पर हमले से ठीक पहले इसी गुट के लड़ाके पूर्वी यूक्रेन में नकली अभियानों को अंजाम दे रहे थे ताकि रूस को हमला करने का बहाना मिल सके। यूक्रेन के अभियोजकों ने वागनर समूह के तीन लड़ाकों पर रूसी सेनाओं के साथ मिलकर अप्रेल में कीएव के पास स्थित गांव मोतीजिन गांव में तीन वागनर युद्ध अपराधों को अंजाम देने का आरोप लगाया है। अभियोजकों का कहना है कि इन अपराधों में हत्या और प्रताड़ना शामिल है। इन तीन में से एक लड़ाका बेलारूस और एक रूस से जुड़ा है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।