भड़क रहे सरकारी कर्मचारी, गहलोत सरकार के खिलाफ खुल सकता है मोर्चा...!

<p><em><strong>अखिल राजस्थान राज्य कर्मचारी संयुक्त महासंघ एकीकृत की महासमिति की बैठक सोमवार को केंद्रीय मुद्रणालय स्थित महासंघ कार्यालय में हुई। इसमें महासंघ के मांग पत्र पर सरकार से प्रतिक्रिया नहीं आने पर कर्मचारियों में रोष नजर आया।</strong></em></p>

भड़क रहे सरकारी कर्मचारी, गहलोत सरकार के खिलाफ खुल सकता है मोर्चा...!
13-12-2022 - 11:25 AM
21-04-2026 - 12:04 PM

अखिल राजस्थान राज्य कर्मचारी संयुक्त महासंघ एकीकृत की महासमिति की बैठक सोमवार को केंद्रीय मुद्रणालय स्थित महासंघ कार्यालय में हुई। जिसमें सरकार की ओर से महासंघ के मांग पत्र पर अब तक वार्ता कर समस्याओं का निराकरण नहीं करने पर कर्मचारियों में रोष देखा गया।
कर्मचारियों का कहना है कि सरकार बजट का दुरुपयोग कर पैसा राहुल गांधी की यात्रा पर खर्च कर रही है। आम कर्मचारी की तरफ सरकार कोई ध्यान नहीं दे रही है। सरकार के इस कर्मचारी विरोधी रवैया के विरोध में 17 दिसंबर को जयपुर से महासंघ एकीकृत के कर्मचारी भरतपुर संभाग के लिए कूच करेंगे। वे सवाई माधोपुर, करौली एवं भरतपुर में विरोध-प्रदर्शन करेंगे।
महासंघ के प्रदेशाध्यक्ष गजेंद्र सिंह राठौड़ ने बताया कि सरकार द्वारा महासंघ से जुड़े पदाधिकारियों को लगातार प्रताडि़त किया जा रहा है, जिसका महासमिति की सभा में पुरजोर विरोध किया गया। सरकार की ओर से पदाधिकारियों पर की गई दंडात्मक कार्रवाई का निंदा प्रस्ताव पारित किया गया। सभा में 30 जिलों के जिलाध्यक्ष, सातों संभागों के संभाग प्रभारी एवं महासंघ की महासमिति सभा में मौजूद रही।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।