टल गई पुतिन की मुसीबत? ‘खून खराबा’ ना हो... इसीलिए वापस लौट रहे वैगनर लड़ाके

<p><em><strong>बेलारूस ने बताया कि उन्होंने वैगनर ग्रुप और रूस के बीच एक समझौता कराया है। इसमें विद्रोहियों के लिए सुरक्षा की गारंटी के बदले में रूस भर में वैगनर सेनानियों की आगे की आवाजाही को रोकने पर सहमति बनी है।</strong></em></p>

टल गई पुतिन की मुसीबत? ‘खून खराबा’ ना हो... इसीलिए वापस लौट रहे वैगनर लड़ाके
25-06-2023 - 02:13 PM
21-04-2026 - 12:04 PM

रूस में बगावत का ऐलान करने वाले वैगनर ग्रुप के मुखिया येवगेनी प्रिगोझिन ने अपने लड़ाकों को वापस लौटने के लिए कहा है। बताया जा रहा है कि येवगेनी प्रिगोझिन ने अपने सैनिकों को मास्को की तरफ आगे बढ़ने से रुकने के आदेश बेलारूस के राष्ट्रपति से बातचीत के बाद दिये हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, वैगनर ग्रुप के मुखिया ने कहा है कि ‘खून खराबा रोकने’ के लिए लड़ाके वापस लौट रहे हैं। इस बीच सुनने में आ रहा है कि  रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने मास्को से उड़ान भरी है।  
दो मोर्चों पर लड़ रहा रूस
ऐसे में रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को इस समय दो मोर्चों पर जंग लड़नी पड़ रही है। यूक्रेन के साथ पिछले एक साल से ज्यादा समय से जारी जंग के बीच वैगनर ग्रुप की बगावत पुतिन को भारी पड़ सकती है। हालांकि, पुतिन ने देश के नाम संदेश में कहा कि वैगनर ग्रुप ने विश्वासघात किया और ये कदम पीठ में छुरा घोंपने जैसा है। साथ ही, उन्होंने कहा कि बगावत करने वालों से सख्ती निपटा जाएगा। हालांकि, येवगेनी प्रिगोझिन के अपने लड़ाकों को मास्को के लिए कूच करने से रोकने पर पुतिन ने राहत की सांस जरूर ली होगी। 
विश्वासघात करने के पुतिन के आरोपों से इनकार 
वैगनर ग्रुप के प्रमुख येवेनी प्रीगोझिन ने विश्वासघात करने के पुतिन के आरोपों से इनकार किया और अपने लड़ाकों को देशभक्त बताया है। पुतिन पूर्व सहयोगी येवगेनी प्रिगोझिन द्वारा संचालित वैगनर निजी सेना के लड़ाके पहले से ही राजधानी के अधिकांश रास्तों पर थे, उन्होंने रोस्तोव शहर पर कब्जा कर लिया था और मास्को के लिए 1,100 किमी (680 मील) की दौड़ के लिए निकल पड़े थे।
रूस की सेना अलर्ट पर 
इस बीच रूस की सेना अलर्ट पर है। मास्को क्षेत्र के गवर्नर ने एक जुलाई तक शैक्षणिक संस्थानों और खुले क्षेत्र में होने वाले सामूहिक कार्यक्रमों को निलंबित कर दिया है। रूस के लिपेत्स्क प्रांत के गवर्नर ने कहा कि वैग्नर सैनिकों का समूह इस क्षेत्र में प्रवेश कर चुका है। वैगनर ग्रुप की बगावत के बीच, मास्को के मेयर ने निवासियों से कारों का इस्तेमाल न करने का आग्रह किया और अधिकांश लोगों के लिए सोमवार को गैर-कामकाजी दिन घोषित कर दिया है। 
बेलारूस आया बीच में
बेलारूस ने बताया कि उन्होंने वैगनर ग्रुप और रूस के बीच एक समझौता कराया है। इसमें विद्रोहियों के लिए सुरक्षा की गारंटी के बदले में रूस भर में वैगनर सेनानियों की आगे की आवाजाही को रोकने पर सहमति बनी है। इसे लेकर एक ट्वीट भी बेलारूस की ओर से किया गया। क्रेमलिन ने बाद में पुष्टि की कि एक समझौता हो गया है और प्रिगोझिन के खिलाफ सभी आरोप हटा दिए जाएंगे और वह बेलारूस चला जाएगा। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।