कैसे Chris Gayle को RCB ने किया था साइन.. कर्ज और बिल चुकाने की मजबूरी ने बदली किस्मत..!

इंडियन प्रीमियर लीग (Indian Premier League) के इतिहास में Chris Gayle की कहानी सबसे नाटकीय किस्सों में गिनी जाती है। 2011 के मेगा ऑक्शन में अनसोल्ड रहने से लेकर उसी सीजन में Royal Challengers Bangalore (RCB) के लिए ऑरेंज कैप जीतने तक का उनका सफर अब एक..

कैसे Chris Gayle को RCB ने किया था साइन.. कर्ज और बिल चुकाने की मजबूरी ने बदली किस्मत..!
18-04-2026 - 12:02 PM

कैसे Chris Gayle को RCB ने किया था साइन.. कर्ज और बिल चुकाने की मजबूरी ने बदली किस्मत..!

इंडियन प्रीमियर लीग (Indian Premier League) के इतिहास में Chris Gayle की कहानी सबसे नाटकीय किस्सों में गिनी जाती है। 2011 के मेगा ऑक्शन में अनसोल्ड रहने से लेकर उसी सीजन में Royal Challengers Bangalore (RCB) के लिए ऑरेंज कैप जीतने तक का उनका सफर अब एक नई वजह के साथ सामने आया है—आर्थिक तंगी और कर्ज चुकाने की मजबूरी।

दरअसल, वेस्टइंडीज के दिग्गज बल्लेबाज Chris Gayle को 2011 आईपीएल नीलामी में किसी टीम ने नहीं खरीदा था। लेकिन ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज Dirk Nannes के चोटिल होने के बाद RCB ने उन्हें रिप्लेसमेंट के तौर पर टीम में शामिल किया।

सीजन के पहले चार मैच मिस करने के बावजूद गेल ने धमाकेदार वापसी की और 608 रन बनाकर टूर्नामेंट के सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बने। उन्होंने 67.55 की औसत और 183.13 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए 2 शतक और 3 अर्धशतक जड़े।

ललित मोदी के खुलासे से सामने आई सच्चाई

आईपीएल के पहले चेयरमैन Lalit Modi ने खुलासा किया कि नीलामी में अनसोल्ड रहने के बाद Chris Gayle ने उनसे संपर्क किया और आर्थिक मदद की गुहार लगाई।

ललित मोदी के अनुसार, गेल ने कहा था कि उनके ऊपर भारी कर्ज है और उन्हें अपने बिल चुकाने के लिए पैसों की सख्त जरूरत है। इसके बाद मोदी ने कई टीमों से संपर्क किया, लेकिन किसी ने भी उन्हें लेने में दिलचस्पी नहीं दिखाई।

आखिरकार मोदी ने RCB के मालिक Vijay Mallya से बात की। मल्ल्या ने शर्त रखी कि अगर गेल अच्छा प्रदर्शन करेंगे तभी उन्हें भुगतान किया जाएगा।

भूख’ ने दिलाई नई पहचान

मोदी ने बताया कि उन्होंने गेल से कहा कि RCB जाकर अच्छा प्रदर्शन करें। इसके बाद गेल ने रिकॉर्ड्स की झड़ी लगा दी और अपनी किस्मत खुद लिखी।

Chris Gayle 2011 से 2017 तक RCB का हिस्सा रहे और 2022 में AB de Villiers के साथ टीम के ‘हॉल ऑफ फेम’ के पहले सदस्य बने।

गौरतलब है कि गेल ने आईपीएल के शुरुआती तीन सीजन में खास प्रदर्शन नहीं किया था। उन्होंने 2008 में Kolkata Knight Riders (KKR) के साथ करियर की शुरुआत की थी, लेकिन 2009 और 2010 में कुल मिलाकर सिर्फ 463 रन ही बना सके, जिसके कारण 2011 की नीलामी में उन्हें कोई खरीदार नहीं मिला।

हालांकि, 2011 में मिली एक मौका और अंदर की ‘भूख’ ने उन्हें आईपीएल इतिहास के सबसे खतरनाक बल्लेबाजों में शामिल कर दिया।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।