अडानी ग्रुप के एनडीटीवी अधिग्रहण की ओर तेजी से बढ़ते कदम, आरआरपीआरएच से प्रणय और राधिका रॉय ने दिया त्यागपत्र

<p><em><strong>समाचार मीडिया कंपनी न्यू दिल्ली टेलीविजन लिमिटेड यानी एऩडीटीवी ने बॉम्बे स्टॉक एक्सटेंज को जानकारी दी है कि &nbsp;आरआरपीआर होल्डिंग प्राइवेट लिमिटेड (RRPRH) से प्रणय रॉय (Prannoy Roy) और राधिका रॉय (Radhika Roy) ने इस्तीफा दे दिया है।</strong></em></p>

अडानी ग्रुप के एनडीटीवी अधिग्रहण की ओर तेजी से बढ़ते कदम, आरआरपीआरएच से प्रणय और राधिका रॉय ने दिया त्यागपत्र
30-11-2022 - 05:48 PM
21-04-2026 - 12:04 PM

रॉय दंपति का त्यागपत्र ऐसे समय में आया है जबकि अडानी ग्रुप एनडीटीवी के अधिग्रहण के लिए ओपन ऑफर लेकर लाया है। आरआरपीआर होल्डिंग प्राइवेट लिमिटेड ने प्रणव रॉय और राधिका रॉय के दोनों त्यागपत्र को स्वीकार कर लिया है। ये त्यागपत्र 29 नवंबर को हुई बैठक स्वीकार किये गये हैं। बता दें कि अडानी समूह ने एनडीटीवी के प्रमोटर समूह आरआरपीआर होल्डिंग प्राइवेट लिमिटेड में 99.5 प्रतिशत हिस्सेदारी हासिल कर ली है।

रॉय दंपति के इस्तीफों को स्वीकार किये जाने के बाद कंपनी की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि आरआरपीआर होल्डिंग प्राइवेट लिमिटेड  ने सुदीप्त भट्टाचार्य, संजय पुगलिया, सेंथि सिन्निया चेंगलवरयन को बोर्ड का नया डायरेक्टर तत्काल प्रभाव से नियुक्त किया है। उल्लेखनीय है कि इससे पहले अगस्त 2022 में विश्वप्रधान कॉमर्शियल प्राइवेट लिमिटेड (VCPL)  ने एनडीटीवी की प्रमोटर कंपनी आरआरपीआर होल्डिंग प्राइवेट लिमिटेड की 99.5 फीसदी हिस्सेदारी को खरीद लिया था। वीसीपीएस एएमजी मीडिया नेटवर्क्स लिमिटेड की सब्सिडरी कंपनी है जिसमे 100 फीसदी हिस्सेदारी अडानी इंटरप्राइजेज लिमिटेड की है।

वीसीपीएल को ट्रांसफर किए शेयर
एनडीटीवी की प्रमोटर कंपनी के मुताबिक, उसने अपनी इक्लिटी पूंजी के 99.5 फीसदी शेयरों को अडानी ग्रुप के स्वामित्ल वाली वीसीपीएल को ट्रांसफर कर दिये हैं। इन शेयरों के ट्रांसफर से अडानी ग्रुप को एनडीटीवी में 29.18 फीसदी हिस्सेदारी मिल जाएगी। वहीं, अडानी ग्रुप ने एनडीटीवी में और 26 फीसदी हिस्सेदारी के लिए मार्केट में ओपन ऑफर लाने का ऐलान किया था। इसके साथ ही अडानी ग्रुप ने 26 फीसदी अतिरिक्त हिस्सेदारी के लिए भी खुली पेशकश की है, जो पांच दिसंबर तक समाप्त हो जाएगा।
यह भी उल्लेखनीय है कि विश्वप्रधान कमर्शियल प्राइवेट लिमिटेड ने ही साल 2009 और 2010 में एनडीटीवी के बिजनेस प्रमोटर आरआरपीआर होल्डिंग प्राइवेट लिमिटेड को 403.85 करोड़ रुपये उधार के तौर पर दिए थे। इसके बदले में कर्जदाता से किसी भी समय एनडीटीवी में 29.18 प्रतिशत हिस्सेदारी लेने का प्रावधान रखा गया था। अब अडानी ग्रुप कंपनी अतिरिक्त 26 प्रतिशत हिस्सेदारी खरीदने के लिए खुली पेशकश लाया है

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।