ऑस्कर-गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड्स की रेस में RRR के लिए राजामौली ने खर्च कर डाले 83 करोड़ रुपये !!
<p>साउथ फिल्म निर्देशक एसएस राजामौली की फिल्म आरआरआर को लेकर फैंस के बीच इस वक्त भारी क्रेज है। वे अंतर्राष्ट्रीय पटल पर मिल रहे सम्मानों से बेहद उत्साहित भी हैं और खुश भी।ये फिल्म अमेरिका के सबसे बड़े फिल्मी सम्मान ऑस्कर्स की रेस में है। इससे पहले फिल्म अमेरिका के दूसरे बड़े फिल्मी सम्मान गोल्डन ग्लोब में भी अपने नाम का झंडा गाड़ चुकी है। अब हर किसी की नजर फिल्म के गाने नाटू-नाटू को मिलने वाले ऑस्कर्स सम्मान पर टिकी हुई है। जिसके लिए फिल्म की टीम ने पूरी तरह से ताकत झोंक दी है। </p>
ऑस्कर में भारत की आधिकारिक पेशकश नहीं है आरआरआर
सुनने में आ रहा है कि सुपरस्टार राम चरण और राजामौली ने इस फिल्म के प्रमोशन की कमान संभाली हुई है।इस फिल्म का अमेरिका में करीब 1 महीने से भारी प्रमोशन किया जा रहा है। आरआरआर को ऑस्कर्स में भारत की ओर से आधिकारिक पेशकश नहीं है,बल्कि इसे निर्देशक एसएस राजामौली ने निजी तौर पर ऑस्कर्स के लिए भेजा था। फिल्म के अमेरिका में हो रहे भारी प्रमोशन के बीच इसे लेकर एक दिलचस्प जानकारी सामने आई है।
निर्देशक राजामौली ने अपनी जेब से की प्रमोशन
सामने आ रहीं ताजा मीडिया रिपोर्ट्स का दावा है कि फिल्म आरआरआर के लिए ऑस्कर्स और गोल्डन ग्लोब के लिए निर्देशक एसएस राजामौली ने फिल्म की कैंपेनिंग पर ही करीब 83 करोड़ रुपये खर्च कर दिए हैं। वो भी निर्देशक एसएस राजामौली के पर्सनल अकाउंट से। हालाँकि बचा हुआ कुछ खर्च फिल्म आरआरआर के जापान और रूस से मिले बॉक्स ऑफिस कलेक्शन्स से लिया गया है। हालांकि अभी इन रिपोर्ट्स की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। ऐसे में न्यूज़ ठिकाना भी इन रिपोर्ट्स की पुष्टि नहीं करता है।
बता दें कि इससे पूर्व भी फिल्म आरआरआर का गाना नाटू-नाटू बेस्ट ऑरिजनल सॉन्ग की श्रेणी में गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड हासिल कर चुका है। इस अवार्ड को फिल्म के संगीतकार एमएम कीरवानी ने प्राप्त किया था। और अब हर किसी की उम्मीदें फिल्म आरआरआर के गाने नाटू-नाटू को ऑस्कर्स में मिलने वाले अवार्ड पर लग गयी हैं है। भारतीय दर्शक इस स्वर्णिम पल के लिए उत्सुकता से अवार्ड नाइट्स का इंतज़ार कर रहे हैं।
What's Your Reaction?