हैदराबाद में फिल्म ‘प्रोजेक्ट के’ की शूटिंग के दौरान अमिताभ बच्चन घायल, प्राथमिक उपचार के बाद जलसा में ही कर रहे हैं आराम..!

<p><em>होली के मौके पर एक बुरी खबर आ रही है। बॉलीवुड के महानायक कहे जाने वाले अमिताभ बच्चन हैदराबाद में एक फिल्म की शूटिंग के दौरान गंभीर रूप से घायल हो गए। अमिताभ फिल्म &lsquo;प्रोजेक्ट के&rsquo; &nbsp;की शूटिंग के हैदराबाद में थे और एक एक्शन सीन शूट करते हुए उनके साथ हादसा हो गया है।</em></p>

हैदराबाद में फिल्म ‘प्रोजेक्ट के’ की शूटिंग के दौरान अमिताभ बच्चन घायल, प्राथमिक उपचार के बाद जलसा में ही कर रहे हैं आराम..!
06-03-2023 - 01:56 PM
21-04-2026 - 12:04 PM

फिलहाल फिल्म की शूटिंग रोक दी गयी है औरबिग बी हैदराबाद में प्राथमिक उपचार के बाद अपने मुंबई स्थित निवास ‘ जलसा’ लौट गये हैं। बच्चन ने यह जानकारी अपने ब्लॉग पर दी है। उन्होंने ब्लॉग में लिखा है कि उनके शरीर में काफी दर्द है और वे डॉक्टरों के परमार्थ के अनुसार आराम कर रहे हैं। इससे पहले भी अमिताभ बच्चन एक फिल्म कुली की शूटिंग के दौरान घायल हो गये थे। तब उनके पेट में काफी तेज लगी थी। इस बार उनके साथ किस तरह से हादसा हुआ है, उन्होंने इसकी जानकारी सार्वजनिक नहीं की है।

बिग बी बताया है कि हादसे में उनकी पसली और मांसपेशियों में गंभीर चोटें आई हैं। जिसके बाद वे हैदराबाद के एआईजी अस्पताल में इलाज करवाने के बाद मुंबई अपने घर वापस लौट गए हैं। यद्यपि डॉक्टरों ने अस्पताल से छुट्टी जरूर कर दी है लेकिन उन्हें अभी काफी दर्द महसूस  हो रहा है। उन्हें चलने और सांस लेने में भी दिक्कतें आ रही हैं। दर्द के लिए डॉक्टर की बतायी दवाएं वे ले रहे हैं।

बच्चन ने अपने फैंस से यह भी अनुरोध किया है कि  उनके फैंस चिंता ना करें, वे जल्द ठीक हो जाएंगे। कृपया जलसा के बाहर भीड़ ना लगायें। अमिताभ लिखते हैं कि वे सामान्य दिनचर्या के कार्यों के स्वयं कर पा रहे हैं लेकिन पूरी तरह फिट होने में अभी काफी वक्त लगने वाला है। अभिनेता ने तब तक अपने चाहने वालों से नहीं मिल पाने के लिए दुख जताया।

 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।