Rajasthan Budget-2023 : नए जिले व संभागों की मिल सकती है सौगात, किसानों को पेंशन

<p><em><strong>Rajasthan Budget-2023 :&nbsp;इस बार का राज्य बजट हो सकता है लोगों के चेहरे पर मुस्कुराहट बिखेर दे। राज्य सरकार ने भी शहर भर में होर्डिंग्स लगवाएं हैं जिसमें मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के फोटो के साथ तीन शब्द लिखे हुए हैं... बचत, राहत, बढ़त।</strong></em></p> <quillbot-extension-portal></quillbot-extension-portal>

Rajasthan Budget-2023 : नए जिले व संभागों की मिल सकती है सौगात, किसानों को पेंशन
08-02-2023 - 10:29 AM
21-04-2026 - 12:04 PM

जानकारों की मानें तो इस बात की सम्भावना है कि कुछ नए सम्भाग और नए जिले बनाए जाएंगे। जिले बनाने में तकनीकी पहलुओं से ज्यादा राजनीतिक समीकरणों को आधार बनाया जाएगा। नोखा, कोटपूतली, नीमकाथाना, बहरोड़, अनूपगढ़, भिवाड़ी, फलौदी, ब्यावर को जिला बनाने की मांग पुरजोर तरीके से उठ रही है। राज्य में 60 कस्बे ऐसे हैं, जिनको जिला बनाए जाने की मांग हो रही है। इस पर विचार करने के लिए सरकार ने रामलुभाया कमेटी गठित की है। कमेटी का कार्यकाल मार्च तक है।
पहली बार बजट की ब्रांडिंग
पहला मौका है जब राज्य सरकार बजट की ब्रांडिंग कर रही है। होर्डिंग लगाए गए हैं। आम जनता से सुझाव मांगे थे। भारत जोड़ो यात्रा के दौरान असंगठित क्षेत्र में काम करने वाले युवाओं को सामाजिक सुरक्षा देने की मांग हुई थी। राहुल गांधी ने गिग वर्कर्स के नाम से पुकारे जाने वाले फूड डिलीवरी बॉयज को सामाजिक सुरक्षा के दायरे में लाने के निर्देश पीसीसी को दिए थे।
बढ़ेगा दायरा: सामाजिक सुरक्षा की योजना ला सकती है राज्य सरकार
सरकार ऑटो, रिक्शा या टैक्सी ड्राइवर्स, खुद का व्यवसाय करने वालों के लिए सरकार सामाजिक सुरक्षा की योजना ला सकती है। सरकार हैप्पीनेस इंडेक्स बढ़ाने का प्रयास करेगी। सरकार जयपुर के अल्बर्ट हॉल का नाम बदल सकती है। प्रदेश के किसानों को सामाजिक सुरक्षा के दायरे में लाकर उन्हें 750 से 1000 रूपए प्रतिमाह पेंशन दिए जाने की घोषणा हो सकती है। खेती -किसानी का बजट इस बार अलग से पेश किया जाएगा। यदि आप युवा हैं, महिला या खिलाड़ी हैं, तो पूरी सम्भावना है कि सीएम का बजट भाषण आपके लिए किसी सौगात से कम नहीं होगा।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।