Rajasthan Diwas 2023 : लाभार्थी उत्सव के रूप में मनाया जाएगा राजस्थान दिवस समारोह, सीएम गहलोत करेंगे संवाद

<p><strong>Rajasthan News :&nbsp;</strong><em><strong>राजस्थान में 30 मार्च को राजस्थान दिवस समारोह हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। राज्य स्तरीय समारोह जयपुर में दोपहर 12 बजे राज्य कृषि प्रबंधन संस्थान में आयोजित किया जाएगा।&nbsp;</strong></em></p>

Rajasthan Diwas 2023 : लाभार्थी उत्सव के रूप में मनाया जाएगा राजस्थान दिवस समारोह, सीएम गहलोत करेंगे संवाद
30-03-2023 - 09:48 AM
21-04-2026 - 12:04 PM

राजस्थान में गुरुवार, 30 मार्च को राजस्थान दिवस समारोह पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। राज्य स्तरीय समारोह जयपुर में दोपहर 12 बजे राज्य कृषि प्रबंधन संस्थान में आयोजित किया जाएगा। साथ ही, सभी जिला मुख्यालयों एवं ब्लॉक मुख्यालयों पर भी राजस्थान दिवस समारोह के तहत कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की पहल पर इस बार राजस्थान दिवस समारोह लाभार्थी उत्सव के रूप में मनाया जाएगा। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री राज्य सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों के साथ संवाद करेंगे। 
मुख्यमंत्री ने कहा है कि राज्य सरकार ने विगत चार वर्षों में शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, बिजली, पानी, उद्योग, महिला एवं बाल विकास, युवा कल्याण सहित सभी क्षेत्रों में समग्र विकास के साथ प्रदेश के हर व्यक्ति की सामाजिक सुरक्षा सुनिश्चित करने का प्रयास किया है। सामाजिक सुरक्षा को लेकर प्रतिबद्धता के तहत ही राजस्थान दिवस समारोह को लाभार्थी उत्सव के रूप में आयोजित किया जा रहा है। 
सीएम गहलोत ने कहा है कि प्रदेश में संचालित इंदिरा रसोई योजना ‘कोई भूखा न सोए’ का संकल्प साकार कर रही है। इसी तरह कोई व्यक्ति इलाज के अभाव में कष्ट न पाए, इस मानवीय सोच के साथ राज्य सरकार स्वास्थ्य का अधिकार लेकर आई है। चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना, चिरंजीवी दुर्घटना बीमा योजना, हर माह न्यूनतम एक हजार रूपए पेंशन, ओपीएस, इंदिरा गांधी शहरी रोजगार गारंटी योजना, मात्र 500 रूपए में 76 लाख परिवारों को गैस सिलेंडर, हर परिवार को 100 यूनिट निःशुल्क बिजली, किसानों को 2 हजार यूनिट प्रतिमाह निशुल्क बिजली, अन्नपूर्णा राशन किट जैसे निर्णय सामाजिक सुरक्षा की दिशा में बड़े कदम हैं। हमारा ध्येय है कि एक भी पात्र व्यक्ति सामाजिक सुरक्षा से वंचित नहीं रहे।
 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।