महिलाओं को फ्री स्मार्टफोन: जयपुर में 28 जगहों पर लगेगा कैम्प
<p><em><strong>राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत 10 अगस्त से फ्री स्मार्टफोन योजना का आगाज करेंगे। इसे लेकर प्रशासनिक स्तर पर तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। इसके लिए जयपुर में कहां-कहां शिविर लगेंगे।</strong></em></p>
राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत 10 अगस्त से फ्री स्मार्ट फोन योजना का आगाज करेंगे। इसे लेकर प्रशासनिक स्तर पर तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। इसके लिए जयपुर में कहां-कहां शिविर लगेंगे। इसकी सूची जारी की गई है।
दरअसल 10 अगस्त से मुख्यमंत्री गहलोत चिरंजीवी परिवार की महिलाओं को स्मार्टफोन बांटने वाली योजना का आगाज करेंगे। जयपुर में फ्री स्मार्टफोन वितरण के लिए 28 जगह शिविर लगाए जाएंगे। इनमें 6 स्थान जयपुर शहर में चिन्हित किए गए हैं तो वहीं 22 स्थान जयपुर ग्रामीण में चिन्हित किए गए हैं। इन स्थानों पर ही कैंप लगाकर फ्री स्माटफोन वितरित किए जाएंगे।
जयपुर जिले में यहां मिलेंगे स्मार्टफोन
क्षेत्र शिविर स्थल
हैरिटेज निगम वार्ड 1-30 चैगान स्टेडियम, गणगौरी बाजार
हैरिटेज निगम वार्ड 31-54 सामुदायिक केन्द्र, लक्ष्मीनारायणपुरी, किशनपोल
हैरिटेज निगम वार्ड 55-75 महारानी कन्या उच्च माध्यमिक विद्यालय, बनीपार्क
हैरिटेज निगम वार्ड 75-100 लाल बहादुर शास्त्री, सामुदायिक भवन, राजापार्क
ग्रेटर निगम वार्ड 1-64 सामुदायिक भवन, सेक्टर-3, मालवीय नगर
ग्रेटर निगम वार्ड 65-150 सामुदायिक भवन, हनुमान नगर विस्तार, वैशाली नगर
जयपुर ग्रामीण में यहां मिलेंगे स्मार्टफोन
पंचायत समिति शिविर स्थल
सांगानेर राजीव गांधी सेवा केन्द्र, मुहाना
शाहपुरा राजकीय कन्या उच्च माध्यमिक विद्यालय, शाहपुरा
विराटनगर राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, विराटनगर
आमेर राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, लबाना
बस्सी पंचायत समिति बस्सी
चाकसू राजकीय उच्च माध्यमिक कन्या विद्यालय, चाकसू
दूदू राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, दूदू
गोविन्दगढ़ राजकीय उच्च माध्यमिक विद्याालय, चैमूं रेलवे स्टेशन
फागी राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, फागी
जोबनेर एसकेएन राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, जोबनेर
सांभर राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, खेड़ीराम
आंधी राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, आंधी
कोटखावदा राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, कोटखावदा
माधोराजपुरा राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय, माधोराजपुरा
मौजमाबाद राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, मौजमाबाद
तूंगा तहसील परिसर, तूंगा
जालसू राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, जालसू
जमवारामगढ़ नया ग्राम पंचायत भवन, जमवारामगढ़
झोटवाड़ा राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, कालवाड़
कोटपूतली राजकीय सरदार उच्च माध्यमिक विद्यालय, कोटपूतली
पावटा महात्मा गांधी राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, प्रागपुरा
किशनगढ़-रेनवाल राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, पचकोड़िया
What's Your Reaction?