Alia Bhatt : गूची की पहली इंडियन ग्लोबल एंबेसडर बनीं आलिया भट्ट

<p><em><strong>इससे पहले वल्र्ड फेमस ब्रांड गूची ने किसी इंडियन एक्ट्रेस को अपने ब्रांड का चेहरा नहीं बनाया है।&nbsp;</strong></em></p>

Alia Bhatt : गूची की पहली इंडियन ग्लोबल एंबेसडर बनीं आलिया भट्ट
13-05-2023 - 09:33 AM
21-04-2026 - 12:04 PM

हाल ही में आलिया भट्ट ने मेट गाला 2023 में शिरकत की थी। अब इसके बाद वह अंतरराष्ट्रीय ब्रांड गूची की पहली भारतीय ग्लोबल ब्रांड एंबेसेडर बन गई हैं। आलिया पहली भारतीय एक्ट्रेस है, जिसे गूची ने चुना है। इसी बीच आलिया ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक बीटीएस वीडियो शेयर किया है।
ग्रे पैंटसूट में दिखा बॉसी लुक
आलिया भट्ट का ये बीटीएस वीडियो गूची ब्रांड के पहले फोटोशूट के दौरान का है, जिसमें वह बॉस लेडी लुक में नजर आ रही हैं। वीडियो में एक्ट्रेस ने ग्रे पैंटसूट पहना था, और इसी के साथ उन्होंने एक मैचिंग बैग ले रखा है। वीडियो पर फैंस के साथ-साथ सेलेब्स भी उन्हें इस उपलब्धि के लिए जमकर बधाइयां दे रहे हैं। आलिया भट्ट जल्द ही हॉलीवुड फिल्म, एक्शन-स्पाई थ्रिलर ‘हार्ट ऑफ स्टोन’ से हॉलीवुड में डेब्यू करने जा रही हैं। उनके लिए साल 2022 काफी अच्छा रहा है। जिसकी बदौलत आलिया 2022 में प्रतिष्ठित टाइम 100 इम्पैक्ट अवॉर्ड भी हासिल कर चुकी हैं। एक फैशन डीवा होने के साथ साथ वो एक बेहतरीन एक्ट्रेस हैं और विदेशों में भी खूब पसंद की जाती हैं। अपने परफॉर्मेंस के दम पर वो लगातार लोगों के दिल जीत रही हैं।
आलिया के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स
आलिया भट्ट को आखिरी बार अयान मुखर्जी द्वारा निर्देशित ब्रह्मास्त्रः पार्ट वन में देखा गया था। अब वह जल्दी ही करण जौहर के निर्देशन में बनी रॉकी और रानी की प्रेम कहानी में दिखाई देंगी। इस फिल्म में उनके साथ रणवीर सिंह भी नजर आएंगे। फिल्म में जया बच्चन, शबाना आजमी और धर्मेंद्र भी हैं। ये रोमांटिक कॉमेडी-ड्रामा फिल्म 28 जुलाई, 2023 को रिलीज होने वाली है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।