मस्क को पीछे छोड़ बर्नार्ड अरनॉल्ट बने सबसे अमीर: भारत के गौतम अडाणी तीसरे नंबर पर
<p><em><strong>हालांकि मस्क अभी भी गौतम अडाणी से काफी आगे हैं। अडाणी की नेटवर्थ 134.2 बिलियन डॉलर (करीब 11.08 लाख करोड़ रुपए) है।</strong></em></p>
एलन मस्क अब दुनिया के सबसे अमीर कारोबारी नहीं हैं। फ्रांसीसी अरबपति और लुई वितॉ मोएट हेनेसी के बर्नार्ड अरनॉल्ट उन्हें पछाड़कर पहले नंबर पर पहुंच गए हैं। मस्क की नेटवर्थ में आई गिरावट का कारण टेस्ला के शेयरों का लगातार टूटना और एलवीएमएच के शेयर में तेजी है। ब्लूमबर्ग बिलेनियर इंडेक्स और फोर्ब्स दोनों में मस्क दूसरे नंबर पर खिसक गए हैं।
मस्क की नेटवर्थ 13.5 लाख करोड़ रुपए
ब्लूमबर्ग के अनुसार अरनॉल्ट की नेटवर्थ अब 171 बिलियन डॉलर (करीब 14.12 लाख करोड़ रुपए) है, जबकि एलन मस्क की नेटवर्थ महज 164 बिलियन डॉलर (करीब 13.5 लाख करोड़ रुपए) रह गई है। भारतीय अरबपति गौतम अडानी 125 बिलियन डॉलर (करीब 10.32 लाख करोड़ रुपए) की नेटवर्थ के साथ तीसरे स्थान पर बने हुए हैं।
हालांकि, मस्क अभी भी गौतम अडाणी से काफी आगे हैं। अडाणी की नेटवर्थ 134.2 बिलियन डॉलर (करीब 11.08 लाख करोड़ रुपए) है। मुकेश अंबीनी 92.5 बिलियन डॉलर (करीब 7.64 लाख करोड़ रुपए) के साथ 8वें नंबर पर है।
बर्नार्ड अरनॉल्ट कौन हैं?
बर्नार्ड अरनॉल्ट को मॉडर्न लग्जरी फैशन इंडस्ट्री का गॉडफादर माना जाता है। ये दुनिया के सबसे बड़े फैशन ग्रुप लुई वितॉ मोएट हेनेसी के फाउंडर, चेयरमैन और सबसे बड़े शेयरहोल्डर हैं। बर्नार्ड अर्नाल्ट का ग्रुप लुई वितॉ मार्केट कैप के लिहाज अपने नजदीकी कॉम्पिटिटर केरिंग से करीब चार गुना ज्यादा बड़ा है।
What's Your Reaction?