अब चमचमाएंगी राजस्थान की सड़कें: सड़कों के सुदृढ़ीकरण के लिए 726.36 करोड़ की मंजूरी 

<p><em><strong>मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने राज्य में सड़कों के निर्माण, मरम्मत तथा उन्नयन जैसे 71 कार्यों के लिए 726.36 करोड़ रुपए की वित्तीय स्वीकृति दी है। सीएम गहलोत के इस फैसले से क्षेत्रवासियों का आवागमन सुगम हो सकेगा।&nbsp;</strong></em></p>

अब चमचमाएंगी राजस्थान की सड़कें: सड़कों के सुदृढ़ीकरण के लिए 726.36 करोड़ की मंजूरी 
28-03-2023 - 12:36 AM
21-04-2026 - 12:04 PM

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने राज्य में सड़कों के निर्माण, मरम्मत तथा उन्नयन आदि 71 विभिन्न कार्यों के लिए 726.36 करोड़ रुपए की वित्तीय स्वीकृति प्रदान की है। मुख्यमंत्री के इस निर्णय से क्षेत्रवासियों का आवागमन सुगम हो सकेगा। 
जिन जगहों पर सड़कों के सुधार की मंजूरी दी गई है, इनमें जयपुर में 9 कार्य, भरतपुर में 7, सीकर में 5, अलवर, बारां, सवाई माधोपुर तथा उदयपुर में 4-4, करौली, नागौर, पाली तथा हनुमानगढ़ में 3-3, चित्तौड़गढ़, डूंगरपुर, जालोर, झुन्झुनूं, बीकानेर तथा भीलवाड़ा में 2-2, जोधपुर, राजसमंद, सिरोही, चुरू, झालावाड़, बाड़मेर, बूंदी, अजमेर, दौसा तथा टोंक में 1-1 कार्य सहित कुल 71 निर्माण कार्य होंगे। 
उल्लेखनीय है कि राज्य सरकार द्वारा प्रदेश में सड़कों के ढांचे को सुदृढ़ करने के लिए स्टेट हाईवे, मेगा हाईवे, जिला सड़कों और ग्रामीण सड़कों का निर्माण करवाया जा रहा है। इसी क्रम में सीएम गहलोत द्वारा 2023-24 के बजट में सड़कों के निर्माण तथा उन्नयन कार्यों के संबंध में घोषणा की गई थी। इस घोषणा की क्रियान्विति में यह स्वीकृति दी गई है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।