दुर्घटनाः दिल्ली से जयपुर आ रही राजस्थान रोडवेज की बस नहर में उतरी, एक दर्जन यात्री घायल

<p><em><strong>शुक्रवार तड़के राजस्थान रोडवेज की बस सवारियां लेकर दिल्ली से जयपुर की तरफ जा रही थी। हाईवे पर बस गांव ड्योढई के निकट पहुंची तो चालक नियंत्रण खो बैठा और बस नहर में उतर गई।</strong></em></p>

दुर्घटनाः दिल्ली से जयपुर आ रही राजस्थान रोडवेज की बस नहर में उतरी, एक दर्जन यात्री घायल
07-04-2023 - 11:50 AM
21-04-2026 - 12:04 PM

शुक्रवार को बड़ा सड़क हादसा होते-होते रह गया। दिल्ली से सवारियां लेकर जयपुर की तरफ जा रही राजस्थान रोडवेज की बस गांव ड्योढ़ई के निकट नहर में उतर गई। नहर में उतरने के बाद बस पलट गई। दुर्घटना में बस में सवार करीब एक दर्जन यात्रियों को चोटें आई है। सभी सवारियों को उपचार के लिए बावल स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। मॉडल टाउन थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।
जयपुर जा रही थी बस
पुलिस के अनुसार शुक्रवार तड़के राजस्थान रोडवेज की बस सवारियां लेकर दिल्ली से जयपुर की तरफ जा रही थी। हाईवे पर बस गांव ड्योढ़ई के निकट पहुंची तो चालक नियंत्रण खो बैठा और बस जवाहर नेहरू नहर में उतर गई। गनीमत रही की नहर में उतरते समय बस की गति धीमी हो गई, अन्यथा दुर्घटना बड़ी हो सकती थी। नहर में उतरने के बाद बस टेढ़ी होकर रुक गई।
एक दर्जन यात्रियों को आई चोट
बस में करीब 20 सवारियां मौजूद थी। दुर्घटना के बाद में चीख-पुकार मच गई। सूचना के बाद डायल-112 की टीम मौके पर पहुंची। कसौला थाना पुलिस भी दुर्घटना स्थल पर पहुंची और घायल हुए यात्रियों को उपचार के लिए बावल स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भेजा। दुर्घटना में करीब एक दर्जन सवारियों को मामूली चोटें आई है और सभी की हालत खतरे से बाहर है।
कारणों का नहीं लगा है पता
बस के नहर में उतरने का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। प्राथमिक जांच में किसी वाहन का अचानक बस के सामने आना बताया जा रहा है। पुलिस के अनुसार अभी बस चालक के बयान दर्ज नहीं हो पाए हैं। चालक के बयान दर्ज होने के बाद ही दुर्घटना के कारण पूरी तरह से स्पष्ट हो पाएगा। मॉडल टाउन थाना मामले की जांच कर रही है।
 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।