खेलो इंडिया महिला तीरंदाजी रैंकिंग टूर्नामेंट में दीप्ति कुमारी ने हासिल किया पहला स्थान, जीते 5 लाख रुपए 

<p><em>दीप्ति के अलावा झारखंड की अंकिता भगत ने दूसरे स्थान पर रहते हुए 3 लाख, सीनियर कंपाउंड महिला में मध्य प्रदेश की रजनी मारको को प्रथम स्थान पाने पर ढाई लाख&nbsp; रुपए का पुरस्कार&nbsp;हासिल किया&nbsp;।</em></p>

खेलो इंडिया महिला तीरंदाजी रैंकिंग टूर्नामेंट में दीप्ति कुमारी ने हासिल किया पहला स्थान, जीते 5 लाख रुपए 
07-04-2023 - 12:06 PM
21-04-2026 - 12:04 PM

टोक्यो ओलंपिक की तर्ज पर सोनीपत के बहालगढ़ स्थित भारतीय खेल प्राधिकरण के राष्ट्रीय उत्कृष्टता केंद्र में  खेलो इंडिया महिला तीरंदाजी रैंकिंग टूर्नामेंट का आयोजन कराया गया। जहां दीप्ति कुमारी ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए सीनियर रिकर्व महिला श्रेणी का स्वर्ण पदक हासिल किया। इस स्वर्ण पदक के साथ उन्होंने 5 लाख रुपये का पहला पुरस्कार भी अपने नाम किया।सीनियर कंपाउंड महिला में मध्य प्रदेश की रजनी मारको को प्रथम स्थान पाने पर ढाई लाख  रुपए का पुरस्कार हासिल किया । 

सोनीपत के सांसद रमेश कौशिक और साई के डीजी संदीप प्रधान ने दीप्ति एक अलावा अन्य तीरंदाजों को भी नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।इस मौके पर इस अवसर पर भारतीय खेल प्राधिकरण के डीजी संदीप प्रधान, टाप्स के सीईओ पीके गर्ग, भारतीय तीरंदाजी संघ के कोषाध्यक्ष राजेंद्र तोमर और ब्रिगेडियर डा. बिभू कल्याण नायक, हाई परफार्मेंस डायरेक्टर संजीवा सिंह समेत अधिकारी व देशभर के खिलाड़ी मौजूद रहे। 

बता दें कि सीनियर रिकर्व महिला विजेताओं में दीप्ति ने जहां पहला स्थान हासिल किया वहीं झारखंड की अंकिता भगत ने दूसरे स्थान पर रहते हुए 3 लाख, रेलवे की मोनिका सरीन ने तीसरे स्थान पर रहते हुए 2 लाख रुपए का पुरस्कार जीता। सीनियर कंपाउंड महिला में मध्य प्रदेश की रजनी मारको को प्रथम स्थान पाने पर ढाई लाख, महाराष्ट्र की पूर्वाशा ने दूसरा स्थान प्राप्त कर दो लाख, मध्य प्रदेश की सृष्टि सिंह ने तीसरा स्थान पाकर एक लाख रुपए का पुरस्कार जीता।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।